Advertisement
trendingNow1485257

Xiaomi ने पहली बार लॉन्च किया एंटी पॉल्यूशन मास्क, कंपनी ने पहली बार किए ये प्रयोग

करीब 30 परसेंट डिस्काउंट के साथ मास्क की शुरुआती कीमत 249 रुपए है. 

ये फोटो कंपनी की वेबसाइट से लिया गया है.
ये फोटो कंपनी की वेबसाइट से लिया गया है.

नई दिल्लीः चीन की कंपनी शाओमी ने भारत में पहली बार पॉल्यूशन मास्क लॉन्च किया है. दिल्ली, मुंबई सहित तमाम महानगरों में फैसले वायु प्रदूषण को देखते हुए कंपनी ने भारत में ये प्रयोग किया है. इस कंपनी की MI.COM पर एक्सक्लूसिव सेल शुरू हो गई है. करीब 30 परसेंट डिस्काउंट के साथ मास्क की शुरुआती कीमत 249 रुपए है. 

क्या खास है मास्क में?
कंपनी का दावा है कि इस मास्क से PM 2.5 यानी धूल और कोहरे में लिपटे छोटे कणों से 99 परसेंट तक की राहत मिलेगी. इस मास्क में चार लेयर का फिल्टरेशन है, यानी हवा चार लेयर से होकर गुजरेगी. कंपनी के मुताबिक ये काफी सॉफ्ट होगा और चेहरे पर पहनने के बाद काफी आरामदायक रहेगा. जरूरत न होने पर इसे रूमाल की तरह फोल्ड किया जा सकता है. 

जहरीली हुई दिल्ली की हवा
दिल्ली में इस समय वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है. आसान शब्दों में कहें तो हवा सामान्य से 4 से पांच गुना जहरीली है. दिल्ली के करीब 30 इलाके ऐसे हैं, जहां की हवा खतरनाक स्तर पर जहरीली है. 

Add Zee News as a Preferred Source

चीन में हो चुका है लॉन्च
शाओमी चीन में पहले से एंटी फॉग और एंटी पल्यूशन मास्क बेचता है और इसकी कई कैटेगरी हैं. एयर फिल्टर वाला मास्क चीन में 2016 में लॉन्च किया गया था. इसमें हाई फाइबर टेक्स्टाइल का यूज किया गया है और यह हल्का है. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news