CM Ki salary: देश के हर राज्य के CM की सैलरी होती है अलग, यहां जानें सभी मुख्यमंत्रियों का वेतन
Advertisement

CM Ki salary: देश के हर राज्य के CM की सैलरी होती है अलग, यहां जानें सभी मुख्यमंत्रियों का वेतन

Chief Minister Salary: सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को अलग-अलग वेतन मिलता है.  उन्हें उसी आधार पर वेतन दिया जाता है.  किसी राज्य के सीएम को ज्यादा तो किसी राज्य के मुख्यमंत्री को थोड़ा कम वेतन मिलता है. यहां जानें किसे मिलता है कितना वेतन...

 

 

CM Ki salary: देश के हर राज्य के CM की सैलरी होती है अलग, यहां जानें सभी मुख्यमंत्रियों का वेतन
Chief Minister Salary: अभी भारत में कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं. केंद्र प्रदेशों को केंद्र सरकार के ही सभी नियमों और कानून का पालन करना पड़ता हैं, जबकि राज्यों में अपने मुखिया होते हैं. इन राज्यों का मुखिया वहां का 'मुख्यमंत्री' होता है. स्टेट लेवल पर मुख्यमंत्री की स्थिति केंद्र में प्रधानमंत्री के समान होती है. जैसे अन्य सरकारी कर्मचारियों को हर महीने सैलरी दी जाती है, उसी तरह हमारे देश में मुख्यमंत्रियों को भी मासिक वेतन मिलता है. बता दें कि हर राज्य के मुख्यमंत्री की सैलरी अलग-अलग होती है, क्योंकि हर राज्य में मंत्रियों के लिए अलग-अलग वेतनमान होते हैं.
 
किसी की ज्यादा तो किसी की कम होती है सैलरी
हर राज्यों में मुख्यमंत्री का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किया जाता है, जिसके लिए विधानसभा चुनाव होते हैं. भारत में मुख्यमंत्रियों की सैलरी की परिकल्पना और नियुक्ति अनुच्छेद 164 में की गई थी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री को सबसे ज्यादा वेतन मिलता है. जबकि, त्रिपुरा के सीएम को सबसे कम सैलरी मिलती है. मुख्यमंत्रियों को विधानसभा या विधानपरिषद के सदस्यों के रूप में भी सैलरी प्राप्त करते हैं. राज्य की विधायिका ने मुख्यमंत्री के वेतन के साथ भत्ते भी तय किए हैं.
 
जानें किस राज्य के मुख्यमंत्री को मिलती है कितनी सैलरी
तेलंगाना        -        4,10,000 रुपये
दिल्ली        -          3,90,000 रुपये
उत्तर प्रदेश        -    3,65,000 रुपये
महाराष्ट्र        -        3,40,000 रुपये
आंध्र प्रदेश        -    3,35,000 रुपये
गुजरात       -          3,21,000 रुपये
हिमाचल प्रदेश   -    3,10,000 रुपये
हरियाणा      -         2,88,000 रुपये
झारखंड      -         2,72,000 रुपये
मध्य प्रदेश      -     2,55,000 रुपये
छत्तीसगढ़      -      2,30,000 रुपये
पंजाब      -           2,30,000 रुपये
गोआ              -      2,20,000 रुपये
बिहार              -      2,15,000 रुपये
पश्चिम बंगाल     -     2,10,000 रुपये
तमिलनाडु       -       2,05,000 रुपये
कर्नाटक     -           2,00,000 रुपये
सिक्किम    -           1,90,000 रुपये
केरल            -          185,000 रुपये
राजस्थान   -              175,000 रुपये
उत्तराखंड   -           1,75,000 रुपये
ओडिशा      -           1,60,000 रुपये
मेघालय -                 1,50,000 रुपये
अरुणाचल प्रदेश -    1,33,000 रुपये
असम                -    1,25,000 रुपये
मणिपुर       -          1,20,000 रुपये
नागालैंड        -       1,10,000 रुपये
त्रिपुरा       -           1,05,500 रुपये

Trending news