UPSC ने जारी की रिजर्व लिस्ट 2021, ये रहा चेक करने का डायेरक्ट लिंक
Advertisement
trendingNow11389801

UPSC ने जारी की रिजर्व लिस्ट 2021, ये रहा चेक करने का डायेरक्ट लिंक

UPSC Reserve List 2021: इससे पहले आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का रिजल्ट 30.05.2022 को जारी किया था, जिसमें 749 कैंडिडेट्स को सिलेक्ट किया गया था.

UPSC ने जारी की रिजर्व लिस्ट 2021, ये रहा चेक करने का डायेरक्ट लिंक

UPSC Civil Services Reserve List 2021: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2021 के लिए रिजर्व लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया था. अब वे सभी उम्मीदवार सिविल सेवा (मेन्स) परीक्षा, 2021 में उपस्थित हुए थे, वे यूपीएससी सिविल सेवा रिजर्व लिस्ट 2021 को upsc.gov.in पर देख सकते हैं. हालांकि आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट UPSC सिविल सेवा रिजर्व लिस्ट 2021 डाउनलोड कर सकते हैं.

जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार, आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 के लिए रिजर्व लिस्ट के तहत कुल 63 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के आधार पर बचे पदों को भरने के लिए इन कुल 63 उम्मीदवारों में 46 सामान्य, 12 ओबीसी, 04 ईडब्ल्यूएस और 01 एससी कैटेगरी के शामिल हैं.

इससे पहले आयोग ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2021 का रिजल्ट 30.05.2022 को जारी किया था, जिसमें 749 पदों के लिए आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और केंद्रीय सेवा समूह 'ए' और समूह 'बी' में नियुक्ति के लिए योग्यता के क्रम में 685 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई थी.

How To Download: UPSC Civil Services Reserve List 2021

  • कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको Reserve List: Civil Services (Main) Examination, 2021 का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें. 

  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा. 

  • यहां आपको डॉक्यूमेंट्स के नीचे दिखाई दे रही पीडीएएफ फाइल पर क्लिक करना है. 

  • क्लिक करते ही आपके सामने नई टैब में एक फाइल खुलेगी इसमें उन कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं जिनकी सिफारिश की गई है. 

  • नोटिफिकेशन चेक करने का डायरेक्ट लिंक ये https://upsc.gov.in/sites/default/files/ReserveList-CSM-21-Eng-101022.pdf है. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर 

Trending news