राजकुमार दीक्षित/सीतापुर: यूपी के सीतापुर में नजूल की जमीन पर बने सपा कार्यालय को रात के अंधेरे में सुबह चोरी छुपे प्रशासन के द्वारा कई बुलडोजर लगाकर जमीदोज कर दिया गया. DM के निर्देश के बाद कार्रवाई की गई. प्रशासन ने सुबह-सुबह ही सपा कार्यालय को कई बुलडोजर लगाकर ध्वस्त करा दिया और नजूल की सरकारी जमीन को खाली करा दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे. सपा कार्यालय में एक हॉल और दो कमरे बने हुए थे. इसके बाद मलबा हटाया गया.
Sitapur Bulldozer Action: सीतापुर में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन हुआ है. यहां प्रशासन ने करीब 100 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाकर खाली कराया है. यह बड़ी कार्रवाई डीएम राजा गणपति आर के निर्देश पर तहसील प्रशासन और नगर पालिका खैराबाद प्रशासन ने की है. जिससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली इलाके में आज सुबह करीब 3 बजे से प्रशासन ने एक तालाब और कब्रिस्तान के लिए तय जमीन पर बनी एक मस्जिद को बुलडोजर से गिरा दिया गया. ये मस्जिद नजूल की जमीन पर बनी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस जगह पर यह निर्माण लगभग 12 साल पहले हुआ था. यह लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ था और प्रशासन ने इसे अवैध कब्ज़ा माना था. लहरपुर के तहसीलदार ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत संबंधित पक्ष को एक नोटिस जारी किया था.
Consumer Forum Action: ଉତ୍ତର ପ୍ରଦେଶର ସୀତାପୁର ଜିଲ୍ଲାରୁ ଗ୍ରାହକ ଅଧିକାର ସମ୍ପର୍କିତ ଏକ ଅତ୍ୟନ୍ତ ଗମ୍ଭୀର ଏବଂ ଆଶ୍ଚର୍ଯ୍ୟଜନକ ମାମଲା ସାମ୍ନାକୁ ଆସିଛି। କେବଳ ଗୋଟିଏ ଚପଲ ସମ୍ପର୍କିତ ଅଭିଯୋଗ ଏବେ ଜଣେ ଶୋ’ରୁମ୍ ପରିଚାଳକଙ୍କ ପାଇଁ ଏକ ଆଇନଗତ ସମସ୍ୟା ପାଲଟିଯାଇଛି।
Sitapur News: यूपी के सीतापुर में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू इन दिनों अपने एक अलग में दिखे. उनका ये अंदाज सुर्खियों में हैं. कुंडी खटखटाओ अभियान के तहत सीतापुर पहुंचे मंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खुद कढ़ाही के सामने खड़े होकर जलेबी बनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राजकुमार दीक्षित/सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शराब के नशे में चूर शख्स ने सड़क पर लेटकर ट्रैक्टर और ट्रक को रोका. शराबी को कई बार सड़क से हटाया गया लेकिन वो हटा नहीं. शराबी का यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा. मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के नेपालपुर चौराहे का है.
Rajkumar Dixit/ Sitapur: यूपी के सीतापुर में महिला सिपाही की चप्पलों से पिटाई का सीसीटीवी वायरल हुआ है. वीडियो में दो महिलाएं तीन लोगों के साथ महिला सिपाही के साथ मारपीट कर रही हैं.महिला सिपाही गोंडा जिले में तैनात है. घटना रामपुर कला थाना क्षेत्र के बेहमा चौकी इलाके की है.महिला सिपाही की चप्पलों से पिटाई की जा रही है और गाली-गलौज किया जा रहा है. कमेंट पास करने के चलते सिपाही का आरोपियों से विवाद हुआ था. महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है और उनकी की तलाश की जा रही है.
Leopard caught in Sitapur: वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है. सीतापुर के महोली इलाके में पिछले एक महीने से दहशत फैला रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है. तेंदुआ कई बार लोगों पर हमला कर चुका था. वह कई मवेशियों पर हमला भी कर चुका था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था. शुक्रवार की रात दो से तीन बजे वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ. तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की खबर से लोगों ने राहत की सांस ली है. महोली इलाके के मुसब्बरपुर गांव का मामला. #
Sitapur: उत्तर प्रदेश में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान में सीतापुर जिला पूरे प्रदेश में सबसे आगे निकल गया है. राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अब तक सीतापुर में 74 प्रतिशत किसानों का पंजीकरण पूरा हो चुका है.
Sitapur/ Bulandshahr News: यूपी में अलग-अलग जगह पर पानी में डूबने के दो हादसे हुए हैं. सीतापुर में चार बच्चे नदी में डूब गए तो बुलंदशहर में गंगा स्नान करने गए दो युवक पानी में डूब गए.
Sitapur Video: यूपी के सीतापुर में जल जीवन मिशन योजना के तहत बनाई गई पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर पड़ी. करीब 5 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से बनी यह टंकी निर्माण के कुछ ही समय बाद गिरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि टंकी निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ, जिससे निर्माण गुणवत्ता बेहद खराब रही. यह पूरा मामला महमूदाबाद तहसील क्षेत्र का है. गनीमत रही कि हादसे के समय टंकी के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी.
Sitapur Accident Video: यूपी के सीतापुर में शनिवार को भीषण हादसा हो गया. यहां तबौर थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में 7 लोगों की जान बचा ली गई. लापता एक की जान बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है.
Sitapur Fakhruddin converts: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामकोट क्षेत्र के रहने वाले फखरुद्दीन ने इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया. यह कदम उन्होंने बांग्लादेशी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से आहत होकर उठाया.
Sitapur Video: रील का भूत लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बीच सड़क पर रील बनाते दिख रही है. वीडियो में महिला रील बनाने के लिए बिजी सड़क पर अचानक नाचने लगती है. ये देखकर राह चलते लोगों का मुफ्त में मनोरंजन हो गया. ये मामला यूपी के सीतापुर जिले का है. देखें वीडियो..
उत्तर प्रदेश में पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा और व्हीलचेयर का खौफ अपराधियों में साफ दिखने लगा है। अपराधी अब खुद ही अपराध से तौबा कर रहे हैं और थानेदार के सामने हाथ उठाकर कभी अपराध ना करने की शपथ ले रहे हैं। सीतापुर में एक ऐसी ही घटना सामने आई, जहां 10 हिस्ट्रीशीटर एक साथ थाने पहुंचे और अपराध ना करने की कसम खाई।
Sitapur Video: सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों में पुलिस का खौफ देखने को मिल रहा है. अपराधियों में पुलिस का डर इस कदर हावी है कि अपराधी थाने पर खुद आकर हाजिरी लगा रहे है और इन अपराधियों को थानेदार शपथ दिलाते नजर आ रहे है. ऐसा ही एक नजारा मानपुर थाने में देखने को मिला. जहां थाने में हाजिरी देने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर और अपराधियों को मानपुर के थानेदार दिलीप चौबे ने शपथ दिलाई. आप भी ये वीडियो देखें
Video: सीतापुर में मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि लहरपुर कोतवाली क्षेत्र की भदफर चौकी के पास लोग मॉर्निंक वॉक पर निकले थे. इसी दौरान उन्होंने मगरमच्छ को देखा. जिसके बाद उन्होंने इसका वीडियो बना लिया. बताया जा रहा है कि इस पुलिया को मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है. आप भी ये वीडियो देखें
Video: सीतापुर में मानक विहीन बनी पानी की टंकी ट्रायल के दौरन पानी भरते ही भरभराकर जमीदोंज हो गई. जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव पानी की सप्लाई के लिए पानी की टंकी बनाई गई थी. पानी के ट्रायल के दूसरे दिन ही पानी की टंकी खंभों के साथ अचानक ध्वस्त हो गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो देखें
Sitapur Video: प्रदेश के सीतापुर जिले में वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंची राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल. कार्यक्रम में अव्यवस्था को देखकर नाराज हो गईं. इस दौरान राज्यपाल ने वहां मौजूद मंत्री को भी अपनी नाराजगी व्यक्त की. देखें वीडियो.
UP Governor Anandiben Patel का एक Video सामने आया है. इस वीडियो में Officers और Ministers पर भड़कती नजर आई हैं. राज्यपाल एक कार्यक्रम में आई थीं जहां उनको वृक्षारोपण करना था लेकिन मौके पर बड़े पेड़ों के लिए छोटे-छोटे गड्ढे खोदने पर राज्यपाल अधिकारियों पर भड़क उठीं.
Bike Stunt Video: यूपी के सीतापुर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो में एक शख्स पागलों की तरह बाइक चला रहा था. शख्स के साथ बाइक पर एक छोटा बच्चा भी बैठा था, लेकिन उस शख्स को बच्चे की जान की कोई परवाह नहीं थी. शख्स बीच हाइवे पर बाइक पर उछलता-कूदता नजर आ रहा है. बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस शख्स की पहचान कर रही है. देखें वीडियो
Video: शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे 24 पर हालात बिगड़ गए हैं. नेशनल हाईवे पर 3 फीट से ज्यादा पानी भर गया है. जिससे कई वाहन पानी में डूब गए हैं. हाईवे पर पानी भरने से रूट को डायवर्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मेडिकल कॉलेज में भी 4 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है. लोगों को मदद नहीं मिल पा रही है. वीडियो देखें