दुनिया के 10 सबसे ज्‍यादा कर्ज में डूबे देश, पहला नाम पढ़कर घूम जाएगा द‍िमाग
Advertisement
trendingNow12377084

दुनिया के 10 सबसे ज्‍यादा कर्ज में डूबे देश, पहला नाम पढ़कर घूम जाएगा द‍िमाग

क्‍या आप जानते हैं क‍ि क‍िस देश के ऊपर, दुन‍िया का सबसे ज्‍यादा कर्ज है? यहां उन 10 देशों के नाम द‍िये गए हैं, जिन पर कर्ज का बोझ सबसे ज्‍यादा है. 

दुनिया के 10 सबसे ज्‍यादा कर्ज में डूबे देश, पहला नाम पढ़कर घूम जाएगा द‍िमाग

वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) ने हाल ही में सबसे ज्‍यादा कर्जदार देशों के नाम जारी क‍िए हैं. इनमें से कुछ नाम देखकर आप हैरान हो जाएंगे. खासतौर से पहले नंबर पर ज‍िस देश का नाम है, उसे देखकर आप यकीन ही नहीं पाएंगे क‍ि इस देश पर भी कर्ज हो सकता है. इस ल‍िस्‍ट में भारत का नाम भी शुमार है. आइये उन 10 देशों के बारे में जानते हैं, जिनके ऊपर सबसे ज्‍यादा कर्ज का बोझ है.   

निजाम ने पहनकर जो उतार दी, उसे बेचकर रातों-रात अमीर बना नौकर, हीरे का हार नहीं बल्कि ये थी वो चीज

ये ल‍िस्‍ट साल 2023 के आंकडों के आधार पर तैयार की गई है. वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स (World of Statistics) की र‍िपोर्ट के अनुसार इस ल‍िस्‍ट में सबसे ऊपर अमेर‍िका का नाम है. अमेर‍िका पर 33229 ब‍िल‍ियन डॉलर का कर्ज है. वहीं दूसरे नंबर पर वो देश है, जो दुन‍ियाभर में एक्‍सपोर्ट और कर्ज देने के ल‍िए जाना जाता है. दरअसल, हम चीन की बात कर रहे हैं. चीन दुन‍िया का दूसरा सबसे कर्जदार देश है. इस पर 14692 बि‍ल‍ियन डॉलर का कर्ज है. वहीं तीसरे पायदान पर जापान है. जापान पर 10,797 बिल‍ियन डॉलर का कर्ज है.

मैं लगातार 5 बार UPSC में फेल हुआ, मैंने मैकेनिकल इंजीनियर की, लेक‍िन 27 साल की उम्र में निराश और बेरोजगार हूं, मुझे क्या करना चाहिए?

 

चौथे स्‍थान पर 3,469 ब‍िल‍ियन डॉलर कर्ज के साथ UK और पांचवे पर फ्रांस है. फ्रांस पर 3,354 ब‍िल‍ियन डॉलर का कर्ज है. वहीं इटली इस ल‍िस्‍ट में 3,141 ब‍िल‍ियन डॉलर कर्ज के साथ 6वें स्‍थान पर है. तेजी से व‍िकास की राह पर चल रहा भारत इस ल‍िस्‍ट में सातवें स्‍थान पर है. भारत पर 3,057 ब‍िल‍ियन डॉलर का कर्ज है. हाल ही एक र‍िपोर्ट आई थी, ज‍िसमें कहा गया क‍ि भारत में व‍िकास की गत‍ि से ज्‍यादा तेज कर्ज का आंकड़ा बढ़ रहा है.  

इस ल‍िंक पर देखें ल‍िस्‍ट  

ये डेटा बताता है क‍ि दुन‍ियाभर के देशों के सामने आने वाले लोन चैलेंजेज को उजागर करता है, जिसमें अमेर‍िका, जापान और चीन जैसे महाशक्‍त‍िशाली देश भी शाम‍िल हैं. भारत का ऋण स्तर तुलनात्मक रूप से कम है, लेकिन जिस गत‍ि से इसका कर्ज बढ़ रहा है, उसे देखकर लगता है कि‍ कुछ साल में, कर्ज की ल‍िस्‍ट में ये ऊपर के पायदान पर नजर आएगा.  

क‍िसी ने पेट्रोल पंप पर क‍िया काम, क‍िसी ने दुकान में; अंबानी से टाटा तक, ऐसी है अमीर बनने की कहानी

 

इन टॉप 10 देशों पर है सबसे ज्‍यादा कर्ज (आंकड़े बिलियन डॉलर में) 
1. अमेर‍िका : 33,229
2. चीन : 14,692
3. जापान : 10,797
4. UK : 3,469
5. फ्रांस: 3,354
6. इटली : 3,141
7. भारत: 3,057
8. जर्मनी : 2,919
9. कनाडा : 2,253
10. ब्राजील : 1,873  

Trending news