Daily Current Affairs 16 August 2022: देखें 16 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स
Advertisement
trendingNow11304539

Daily Current Affairs 16 August 2022: देखें 16 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs 16 August 2022: हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

Daily Current Affairs 16 August 2022: देखें 16 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Daily Current Affairs 16 August 2022: हर साल लाखों छात्र कई तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं. इन प्रतियोगी परीक्षाओं में करेंट अफेयर्स से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं और यही प्रश्न कई बार आपके सलेक्शन और रिजेक्शन का कारण भी बनते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार अभ्यर्थी करेंट अफेयर्स से जुड़े आसान सवालों के जवाब भी नहीं दे पाते और सरकारी नौकरी लेने से चूक जाते हैं. इसी को देखते हुए हम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब प्रस्तुत कर रहे है. आप इन सवालों के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं. 

सवाल 1 - हाल ही में कब 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया गया है?
जवाब - 14 अगस्त को 

सवाल 2 - अंडर 16 वर्ग की पहली 'खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग 2022' किस शहर में आयोजित की जाएगी?
जवाब - नई दिल्ली 

सवाल 3 - भारत अप्रैल 2023 में कितने प्रतिशत इथेनॉल के साथ पेट्रोल की आपूर्ति करेगा? 
जवाब - 20% तक 

सवाल 4 - किस बैंक के द्वारा 'उत्सव सावधि जमा योजना' शुरू की गई है?
जवाब - SBI 

सवाल 5 - किस देश के राष्ट्रपति ने 'विश्व शांति आयोग' के गठन की योजना बनाई है?
जवाब - मैक्सिको

Daily Current Affairs 15 August 2022: देखें 15 अगस्त 2022 के टॉप 10 करेंट अफेयर्स

सवाल 6 - जुलाई 2022 में भारत का निर्यात कितने प्रतिशत बढ़कर 36.27 अरब डॉलर पहुंच गया है?
जवाब - 11.51% 

सवाल 7 - किसने 'राष्ट्रपति तट रक्षक पदक' को मंजूरी दी है?
जवाब - द्रौपदी मुर्मू 

सवाल 8 - श्रीलंका ने हंबनटोटा बंदरगाह पर किस देश के शोध जहाज को डॉक करने की अनुमति दी है?
जवाब - चीन 

सवाल 9 - समुद्र तट की सुरक्षा के लिए किस राज्य सरकार ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशीयन टेक्नोलॉजीज (NIOT) के साथ समझौता किया है?
जवाब 9 - ओडिशा 

सवाल 10 - किस राज्य में 'ग्राम रक्षा गार्ड योजना 2022' लागू हुई है?
जवाब - जम्मू कश्मीर

Trending news