IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है?
Advertisement

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है?

IAS Interview Question: प्रतियोगी परीक्षा में कैंडिडेट्स से कई बार कुछ ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं, जिनका जवाब काफी सरल होता है लेकिन,आपको काफी सोच समझ कर उनका उत्तर देना होता है. 

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है?

IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 

सवाल 1 - विवेकानन्द रॉक मेमोरियल कहां स्थित है?
(क) अण्डमान निकोबार
(ख) लक्षद्वीप
(ग) केरल
(घ) तमिलनाडु 

सवाल 2 - किसने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में सबसे पहले उल्लेख किया था?
(क) सुभाषचन्द्र बोस
(ख) जवाहरलाल नेहरू
(ग) बल्ल्भभाई पटेल सी
(घ) इनमें से कोई नहीं 

सवाल 3 - कितने वर्ष के बाद राष्ट्रीय जनगणना होती है?
(क) दस
(ख) पाँच
(ग) तीन
(घ) पच्चीस 

सवाल 4 - पृथ्वी और सूर्य के बीच अधिकतम दूरी किस तिथि को होती है?
(क) 22 जुलाई 1947 को
(ख) 30 जनवरी
(ग) 4 जुलाई
(घ) 21 सितम्बर 

सवाल 5 - देश के प्रथम उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस किस रूप में मनाया जाता है?
(क) शिक्षक दिवस
(ख) बाल दिवस
(ग) विधि दिवस
(घ) डॉक्टर दिवस

IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं ग्रीन चैनल किसे कहते हैं?

सवाल 6 - किस भारतीय हॉकी खिलाड़ी का जन्म दिवस 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के रूप में मनाया जाता है?
(क) रूप सिंह
(ख) जयपाल
(ग) मेजर ध्यानचंद
(घ) इनमें से कोई नहीं 

सवाल 7 - विश्व में डाकघरों का सबसे बड़ा जाल किस देश में पाया जाता है?
(क) चीन
(ख) अमेरिका
(ग) भारत
(घ) रूस 

सवाल 8 - प्रसिद्ध विरुपाक्ष मंदिर कहां स्थित है?
(क) भद्राचलम
(ख) चिदम्बरम
(ग) हम्पी
(घ) इनमें से कोई नहीं 

सवाल 9 - हिन्द भारत की जनता के संदर्भ में "हिन्दू" शब्द का प्रथम बार प्रयोग किसने किया था?
(क) अरबों ने
(ख) यूनानियों ने
(ग) रोमवासियों ने
(घ) चीनियों ने 

सवाल 10 - निम्नलिखित में से देशबंधु की उपाधि किससे संबंधित है?
(क) बी. आर. अम्बेडकर
(ख) बिपिन चन्द्र पाल
(ग) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(घ) चित्तरंजन दास 

यहां जानिए इन सभी प्रश्नों के जवाब
1. (घ) तमिलनाडु
2. (क) सुभाषचन्द्र बोस
3. (क) दस
4. (ग) 4 जुलाई
5. (क) शिक्षक दिवस
6. (ग) मेजर ध्यानचंद
7. (ग) भारत
8. (ग) हम्पी
9. (क) अरबों ने
10. (घ) चित्तरंजन दास 

अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.

Trending news