Pakhi Hegde ने दिनेश लाल यादव से कहा 'Mann Ke Sawariya Ban Gaila', Dinesh बोले 'सच का'
Advertisement
trendingNow11027622

Pakhi Hegde ने दिनेश लाल यादव से कहा 'Mann Ke Sawariya Ban Gaila', Dinesh बोले 'सच का'

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) को उनकी गायकी और अभिनय की वजह से दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. दिनेश लाल यादव सोशल मीडिया को भी बखूबी हैंडल करते हैं और वहां से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े भी रहते हैं.

Pakhi Hegde  ने दिनेश लाल यादव से कहा 'Mann Ke Sawariya Ban Gaila', Dinesh बोले 'सच का'

Patna: भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) को उनकी गायकी और अभिनय की वजह से दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. दिनेश लाल यादव सोशल मीडिया को भी बखूबी हैंडल करते हैं और वहां से अपने प्रशंसकों के साथ जुड़े भी रहते हैं. वहीं भोजपुरी (Bhojpuri) की खूबसूरत अभिनेत्री पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) के दीवाने भी बड़ी संख्या में लोग हैं. दोनों को भोजपुरी दर्शकों ने सिर माथे पर बिठा रखा है. ऐसे में दोनों की जोड़ी को भी खूब पसंद किया जाता है.

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और  दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) की जोड़ी का एक गाना फिर से यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इस गाने ने दर्शकों को अपना दीवाना बना रखा है.गाने के वीडियो में दोनों की अदाकारी दर्शकों का मन मोह गई है. आपको बता दें कि पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और  दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) की फिल्म प्रतिज्ञा (Pratigya) का गाना 'मन के संवरिया बन गईले' (Mann Ke Sawariya Ban Gaila) को सुनकर और देखकर आपको भी दोनों से प्यार हो जाएगा. 

पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और  दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) की फिल्म प्रतिज्ञा (Pratigya) का गाना 'मन के संवरिया बन गईले' (Mann Ke Sawariya Ban Gaila)  को Ishtar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया था. इस गाने को अबतक 3,093,765 लोगों ने देखा है, वहीं इस वीडियो को 11K के करीब लाइक्स भी मिले हैं. 

ये भी पढ़ें- Golu Gold ने Shilpi Raj से कहा 'अखिया के कजरा झगरा करा देले बा', हुआ बवाल

आपको बता दें पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde) और  दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) की फिल्म प्रतिज्ञा (Pratigya) का गाना 'मन के संवरिया बन गईले' (Mann Ke Sawariya Ban Gaila)  के लीरिक्स Vinay Bihari ने लिखा  है. संगीत Rajesh Rajnish का है. वहीं इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है उदित नारायण और पाखी हेगड़े (Udit Narayan & Kalpana) ने. इस गाने को भोजपुरिया दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. 

Trending news