Advertisement
trendingNow1567144

VIDEO: एक्ट्रेस ने पेट्रोल पंप वर्कर्स पर लगाया हरासमेंट का आरोप, फेसबुक पर शेयर की आपबीती

एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि कोलकाता स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा उनका और उनके माता-पिता का उत्पीड़न किया गया... 

जूही ने वीडियो बनाकर सारी बात को बताया है, फोटो साभार: Facebook@Juhi Sengupta
जूही ने वीडियो बनाकर सारी बात को बताया है, फोटो साभार: Facebook@Juhi Sengupta

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम बन गया है जहां इंसान अपना टैलेंट तो सबको दिखा ही सकता है साथ कभी किसी विपरीत परिस्थिती भी वह सोशल मीडिया किसी बड़े सहारे की तरह लगता है. अब एक टीवी एक्ट्रेस ने भी अपने साथ हुए हैरास्मेंट को सोशल मीडिया के सहारे सबसे शेयर किया है. उनका यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. 

बांग्ला टेलीविजन अभिनेत्री जूही सेनगुप्ता ने आरोप लगाया है कि कोलकाता स्थित एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा उनका और उनके माता-पिता का उत्पीड़न किया गया. एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बाद में इस मुद्दे को पुलिस के हस्तक्षेप से आपस में बातचीत कर सुलझा लिया गया. देखिए वीडियो...

Add Zee News as a Preferred Source

टीवी धारावाहिक 'भजो गोबिंदो' में अपने अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर फेसबुक अकाउंट के माध्यम से लाइव करके इस बारे में जानकारी दी. 

रूबी क्रॉसिंग के नजदीक सेनगुप्ता और उनके माता-पिता रविवार सुबह पेट्रोल पंप में तेल भराने के लिए रुके. सेनगुप्ता ने कहा, "स्टाफ से 1500 रुपये का तेल भरने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने 3000 रुपये का तेल गाड़ी में भर दिया."

fallback

अभिनेत्री ने कहा, "जब मेरे पिता ने उनसे इस बारे में पूछा, तो विवाद हो गया और उन्होंने मेरे पिता व एक वरिष्ठ नागरिक को धक्का मारा. उन्होंने हमारी कार की चाबियां भी छिन ली." पास की पुलिस को फोन कर बुलाने से पहले अभिनेत्री ने अपना संयम खोने और जवाबी कार्रवाई की बात स्वीकार कर ली है. कस्बा थाने के अधिकारी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां से सीसीटीवी फुटेज लिए.

कोलकता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अभिनेत्री के आरोप और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए. दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन लाया गया और बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया. मामले में किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं की गई है." अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में भी अभिनेत्री ने कहा, "यह शहर अब किसी के लिए भी सुरक्षित नहीं रह गया है." (इनपुट आईएएनएस से भी)

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news