Advertisement
trendingNow1484556

आलिया ने रणबीर तो अर्जुन ने मलाइका के साथ कुछ यूं मनाया New Year का जश्‍न, Viral हुए Photos

न्‍यू ईयर ईव मनाने के लिए आलिया भट्ट न्‍यूयॉर्क रवाना हुईं, जहां उन्‍होंने रणबीर कपूर के पूरे परिवार के साथ साल का यह आखिरी दिन मनाया.

फोटो साभार @neetu54/sanjaykapoor2500/Instagram
फोटो साभार @neetu54/sanjaykapoor2500/Instagram

नई दिल्‍ली: आज सुबह के उगते सूरज के साथ ही पूरी दुनिया ने नए साल का स्‍वागत किया है. 2019 के इस आगाज को बॉलीवुड ने भी काफी मजेदार अंदाज में सेलीब्रेट किया है. लेकिन इसी के साथ ही अभी तक अपने रिश्‍ते को लेकर लुक्‍का-छिप्‍पी खेल रहे कुछ सितारों ने भी नए साल के साथ ही अपने रिश्‍ते पर भी कुछ मजेदार अंदाज में मुहर लगा दी है. जी हां, जहां आलिया भट्ट ने यह जश्‍न रणबीर कपूर के परिवार के साथ मनाया है, तो वहीं अभी तक अपने रिश्‍ते को लेकर चुप्‍पी साधे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हाथ में हाथ डाले नए साल पर साथ नजर आए हैं. 

न्‍यू ईयर ईव मनाने के लिए आलिया भट्ट न्‍यूयॉर्क रवाना हुईं, जहां उन्‍होंने रणबीर कपूर के पूरे परिवार के साथ साल का यह आखिरी दिन मनाया. रणबीर कपूर की मां और एक्‍ट्रेस रहीं नीतू सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्‍वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति ऋषि कपूर, बेटी ऋद्धिमा कपूर, बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं. इस तस्‍वीर में कपूर परिवार के साथ आलिया भी रणबीर के पास बैठी दिख रही हैं. 

वहीं मलाइका अरोड़ा ने 2018 का आखिरी दिन अर्जुन कपूर और उनके परिवार के साथ मनाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्‍वीरों में अर्जुन, मलाइका के कंधे पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं. वहीं इस कपल के साथ अर्जुन के चाचा संजय कपूर, उनकी पत्‍नी माहीप कपूर और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं. यह तस्‍वीर संजय कपूर ने शेयर की है और इसके साथ कैप्‍शन दिया है, 'फैमली'. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family 

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on

बता दें क‍ि ऋषि कपूर लंबे समय से इन दिनों न्‍यूयॉर्क में हैं और वहां अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं. ऐसे में उनकी पत्‍नी नीतू कपूर भी उन्‍हीं के साथ हैं. रणबीर और आलिया अक्‍सर न्‍यूयॉर्क में उनके साथ समय बिताते नजर आए हैं.  

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news