अनिल कपूर को मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
Advertisement
trendingNow1255389

अनिल कपूर को मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

फिल्म अभिनेता अनिल कपूर को प्रतिष्ठित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया है। इस समारोह के दौरान 58 वर्षीय अभिनेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भी मुलाकात की।

अनिल कपूर को मिला दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार

मुंबई : फिल्म अभिनेता अनिल कपूर को प्रतिष्ठित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा गया है। इस समारोह के दौरान 58 वर्षीय अभिनेता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भी मुलाकात की।

अनिल ने ट्वीटर पर लिखा है कि दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त कर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात कर धन्य हूं। इस समारोह के दौरान अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम भी मौजूद थी।

यह पुरस्कार का 73 वां संस्करण है। अनिल के अलावा मराठी अभिनेता दिलीप प्रभालकर को भी सम्मनित किया गया है। जोया अख्तर की आने वाली फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।

 

Trending news