जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ अपने रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर, नहीं कर सकता दिखावा
Advertisement

जाह्नवी कपूर और खुशी के साथ अपने रिश्ते पर बोले अर्जुन कपूर, नहीं कर सकता दिखावा

अर्जुन कपूर के जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर संग रिश्ते कैसे हैं, इसका खुलासा हाल ही में किया. एक इंटरव्यू में अभिनेता ने ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. 

 

बहनों के साथ अर्जुन कपूर

नई दिल्ली: श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन कपूर (Arju Kapoor) अपनी दोनों सौतेली बहनों खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और जाह्नवी कपूर संग टाइम बिताते कई बार देखे गए. यहां तक कि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ही जाह्नवी और खुशी को कई बार संभालते भी नजर आए. लेकिन हाल ही में अर्जुन कपूर ने कहा कि वो दिखावा नहीं कर सकते.

  1. अर्जुन कपूर का बड़ा बयान
  2. जाह्नवी-खुशी संग रिश्ते का बताया सच
  3. नहीं देते कोई भी दखल

नहीं देता निजी जिंदगी में दखल 

अर्जुन कपूर ने हाल ही में Masala magazine से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं. जाह्नवी और खुशी के साथ कैसी एक्वेशन है इस पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा- 'वो एक दूसरे के निजी मैटर में दखल देने से बचते हैं. अच्छी बात ये है कि वो मेरा सम्मान करती हैं और मैं उनका. मैं कई बार उनका मजाक भी उड़ता हूं. ट्रोल भी करता हूं क्योंकि मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर मजाक उड़ाने टाइप का है. कई बार ज्यादा जोक भी मार देता हूं.' 

देता कई बार सलाह

अर्जुन कपूर ने कहा- 'हम लोग साथ नहीं रहते तो रोजमर्रा की बातें डिसकस भी नहीं होती. मुझे इस झूठ से भी नफरत है कि हम एक छत के नीचे रहने वाली खुशहाल फैमिली है और एक दूसरे से हर चीज डिसकस करते हैं. बहुत चीजों पर आपस में बात करते हैं और करते रहेंगे. मैं दखल नहीं देता. अगर जाह्नवी (Janhvi Kapoor) या खुशी में से कोई भी मेरा पास कोई बात लेकर आता है तो अपने एक्सपीरियंस से उन्हें सलाह जरूर देता हूं.

श्रीदेवी के निधन के बाद बदली चीजें

अर्जुन कपूर ने श्रीदेवी के निधन के बाद चीजों को बहुत अच्छी तरह से संभाला. ना केवल उन्होंने खुशी और जाह्नवी का साथ दिया बल्कि पिता बोनी कपूर का भी उस वक्त काफी ध्यान रखा था. श्रीदेवी के निधन से बाद जाह्नवी और खुशी से अर्जुन के रिश्ते और भी अच्छे हुए. यहां तक कि कई बार अर्जुन अपनी बहन अंशुला और जाह्नवी-खुशी संग मस्ती करते हुए भी नजर आते हैं. 

 

इसे भी पढ़ें: इस वजह से Twitter पर केस करना चाहते हैं कपिल शर्मा, सच जान आपको लग सकता है झटका!

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर 

Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news