मौसी करिश्मा ने दूसरे बर्थडे पर नन्हें तैमूर को कहा 'लिटिल जान', देखिए तस्वीर
Advertisement
trendingNow1480848

मौसी करिश्मा ने दूसरे बर्थडे पर नन्हें तैमूर को कहा 'लिटिल जान', देखिए तस्वीर

तैमूर अपना जन्मदिन कैपटाउन में मना रहे हैं, लेकिन उनके चाहने वाले यहां से उनके लिए दुआएं भेज रहे हैं...

करिश्मा कपूर ने लगाई तस्वीर, फोटो साभार: Instagram@ therealkarismakapoor

नई दिल्ली: बर्थडे तो होता ही दुआओं और प्यार से भरा हुआ और खासकर जब बर्थडे हो छोटे नवाब यानी तैमूर अली खान का तो कहने ही क्या. आज सेलेब्रिटी किड तैमूर का दूसरा बर्थडे है. इसलिए तैमूर भले ही इंडिया में नहीं हैं लेकिन उनके अपने और चाहने वाले उन्हें अपने अपने तरीके से दुआएं दे रहे हैं. 

तैमूर को रात 12 बजे बर्थडे पर विश करने वालों में उनकी मौसी करिश्मा कपूर ने बाजी मार ली. करिश्मा कपूर ने इस मौके पर तैमूर की एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें करिश्मा के दोनों बच्चे समायरा कपूर और कियान राज कपूर तैमूर के साथ हैं. इस तस्वीर में तैमूर अपने बड़े भाई-बहन के साथ बड़े मस्त अंदाज में नजर आ रहे हैं. 

fallback

इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने तैमूर के लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है. जिसमें उन्होंने लिखा,  ''हैप्पी सेंकेड बर्थडे मेरी लिटिल जान, हम तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. बेबी नवाब.'' इस तस्वीर से साफ जाहिर हो रहा है कि तैमूर के केपटाउन में होने के बाद भी उनके बर्थडे को लेकर परिवार में खासा एक्साइटमेंट है. 

fallback

वहीं बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान बेटे तैमूर के बर्थडे को खास बनाने के लिए साउथ अफ्रिका के केपटाउन में हैं. उनकी कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

fallback

केपटाउन में समुद्र बीच किनारे बेटे और पति के साथ मस्ती करीना की फोटोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं. नवाब फैमिली हमेशा की तरह इस ट्रिप में भी काफी स्टाइलिश और कूल लुक में दिख रही हैं.

fallback

बीच के किनारे आराम करते सैफ, करीना और तैमूर की फोटोज बहुत क्यूट लग रही हैं. सैफ और तैमूर जहां चिलिंग लुक में दिख रहे हैं तो वहीं करीना व्हाइट ड्रेस और पिंक सनग्लासेज में रेट्रो लुक में बहुत प्रिटी नजर आ रही हैं.

बॉलीवुड की और भी खबरें पढ़ें

Trending news