Advertisement
trendingNow1484221

दीपिका कक्कड़ बनीं 'BIGG BOSS 12' की विनर, दूसरे नंबर पर रहे श्रीसंत

इस खिताब का मुकाबला श्रीसंत और दीपिका के बीच था.

शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, श्रीसंत, करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी का नाम शामिल था. (फोटो साभार: ट्विटर, कलर्स)
शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, श्रीसंत, करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी का नाम शामिल था. (फोटो साभार: ट्विटर, कलर्स)

नई दिल्ली: टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ को घोषित किया गया. इससे पहले इस खिताब का मुकाबला श्रीसंत और दीपिका के बीच था. बता दें, शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर, श्रीसंत, करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी का नाम शामिल था. सबसे पहले शो से करणवीर बोहरा बाहर हुए थे, फिर उसके बाद रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर बाहर हुए. यहा बताते चलें कि दीपक 20 लाख रुपये लेकर शो से बाहर हो गए थे. 

दीपक 20 लाख के ऑफर को ठुकरा नहीं सके, क्योंकि उनको अपनी बहन की शादी करनी है. इसलिए दीपक ने शो छोड़ने का फैसला लिया.  

फाइनल से बाहर होने वाले करणवीर बोहरा पहले कंटेस्टेंट थे. करणवीर के बाद रोमिल चौधरी और अब दीपक ठाकुर विनर की रेस बाहर हो चुके हैं.

शो से बाहर होते ही क्या बोले करणवीर, देखें वीडियो 

शो की शुरुआत सलमान खान की धमाकेदार डांस के साथ हुई थी, जहां सिर्फ उनके ही फिल्मों के गाने बजते सुनाई दे रहे थे. 

आज शो के फिनाले में सभी फाइनलिस्ट के परिवार वाले भी आए हुए थे.   

बता दें, 'बिग बॉस 12' का खिताब जीतने के बाद दीपिका कक्कड़ बेहद खुश नजर आईं.  

हर प्रतियोगी को चाहने वाले उनके सारे फैंस लागतार सोशल मीडिया पर दुआएं मांगते नजर आए थे. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news