Chhath 2022: पंकज त्रिपाठी से लेकर संजय मिश्रा तक, ये सेलेब्स नहीं भूले अपनी जड़ें, हर साल धूमधाम से करते हैं छठ सेलिब्रेट
Advertisement

Chhath 2022: पंकज त्रिपाठी से लेकर संजय मिश्रा तक, ये सेलेब्स नहीं भूले अपनी जड़ें, हर साल धूमधाम से करते हैं छठ सेलिब्रेट

Bollywood Chhath 2022 Celebration: छठ पर्व का रंग बॉलीवुड के सिर भी खूब चढ़ने लगा है. पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा समेत कई सेलेब्स हर साल छठ पर्व धूमधाम से मनाते हैं. 

पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा

Chhath 2022 Celebs Celebration: छठ पर्व के रंग में रंगा हमारा भारत आज सूर्य देव की पूजा कर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना कर रहा है. ऐसे में फिल्म जगत के कई ऐसे सितारे हैं जो हर साल धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाते हैं. छठ पर्व में गहरी आस्था रखने वाले इन सेलेब्स में कई दिग्गज अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं. इन कलाकारों ने कभी भी अपनी जड़ों को ना भूलते हुए हमेशा ही छठ पर्व की शुभकामनाएं अपने फैंस को दी हैं. 

पंकज त्रिपाठी- छठ पर्व में गहरी आस्था रखने वाले कलाकारों में सबसे पहले नाम पंकज त्रिपाठी का आता है. पंकज त्रिपाठी हर साल अपने परिवार के साथ छठ मनाते हैं. वह अपने कई इंटरव्यूज में बता चुके हैं कि उनकी मां छठ का व्रत करती थीं और पूरा गांव पर्व के दिन नदी किनारे अर्घ्य देने के लिए इकठ्ठा होता था. पंकज ने बताया था, अब मुंबई में उन्हें नदी का घाट नहीं मिल पाता है लेकिन वह आज भी सारे रीति रिवाजों के साथ पूजा करते हैं. 

संजय मिश्रा- एक्टर संजय मिश्रा ने अपनी कलाकारी से लाखों फैंस का दिल जीता है. संजय मिश्रा भी अपने परिवार के साथ हर साल छठ पूजा मनाते हैं. साथ ही अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भी देते हैं. 

शत्रुघ्न सिन्हा- फिल्म जगत में अपने दमदार किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा भी हर साल अपने घर में छठ पूजा मनाते हैं और साथ ही फैंस को भी त्योहार की बधाई देते हैं. 

गुरमीत चौधरी- टीवी के मशहूर एक्टर गुरमीत चौधरी ने पिछले साल अपनी पत्नी देबीना के साथ छठ पूजा का त्योहार सेलिब्रेट किया था. एक्टर ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन- भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जलवा दिखा चुके रवि किशन भी हर साल धूमधाम से छठ पर्व मनाते हैं.  

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

Trending news