Advertisement
trendingNow1566017

VIDEO: देखिए 'छिछोरे' का नया दोस्ती स्पेशल ट्रेलर, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

ट्रेलर को देखकर आपको अपने दोस्ती के दिन जरूर याद आ जाएंगे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट भी हंसा-हंसा कर लोटपोट करने के लिए काफी है.

यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)
यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)

नई दिल्ली: बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म 'छिछोरे' का आज (शुक्रवार) दूसरा ट्रेलर भी आउट हो गया है. जहां फ्रेंडशिप डे के मौके पर इसका पहला ट्रेलर रिलीज किया था,वहीं अब जन्माष्टमी के दिन इसका दूसरा ट्रेलर आया है, जिसका नाम दोस्ती स्पेशल रखा गया है. ट्रेलर को देखकर आपको अपने दोस्ती के दिन जरूर याद आ जाएंगे. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट भी हंसा-हंसा कर लोटपोट करने के लिए काफी है. फिल्म को 'दंगल' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है. यह फिल्म 6 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

जबरदस्त है दूसरा ट्रेलर
बता दें कि फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं फिल्म में कॉमेडियन एक्टर वरुण शर्मा के अलावा नवीन शेट्‌टी, सहर्ष कुमार, ताहिर राज भसीन, तुषार पांडे के अलावा प्रतीक बब्बर भी नजर आ रहे हैं. 'छिछोरे' के ट्रेलर को फिल्म की टीम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वहीं श्रद्धा ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि हैप्पी छिछोरे डे मेरे सभी ट्विटर के छिछोरो को. 

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि फिल्म की कहानी एक इंजीनियरिंग के स्टूडेंट पर केंद्रित है जो पढ़ाई में कम और लड़कियों में ज्यादा ध्यान देता है. इसी किरदार के हिसाब से फिल्म का नाम 'छिछोरे' रखा गया है. फिल्म को इंजीनियरिंग कॉलेज में शूट किया गया है. फिल्म में सुशांत, श्रद्धा और प्रतीक इन तीन स्टूडेंट्स के किरदार को निभाएंगे. जहां सुशांत लीड रोल में नजर आएंगे. वहीं प्रतीक बब्बर उनके दोस्त के किरदार में होंगे. यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियावाला द्वारा निर्मित होगी.

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news