Advertisement
trendingNow1526845

कभी 3 हजार रुपये में डांस शोज करती थीं सपना चौधरी, आज हैं इतने करोड़ की मालिकन...

सपना चौधरी डांस के अलावा एक्टिंग और सिंगिंग में भी डेब्यू कर चुकी हैं. कभी अपने करियर की शुरुआत 3100 रुपये से करने वाली सपना चौधरी एक शो के लगभग पांच लाख रुपये चार्ज करती हैं. 

(फोटो साभार- Instagram)
(फोटो साभार- Instagram)

नई दिल्ली : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज अपने शोज के अलावा कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. रोहतक की सपना चौधरी आज पूरे देश में अपने काम की वजह से जानी जा रही हैं. सपना चौधरी डांस के अलावा एक्टिंग और सिंगिंग में भी डेब्यू कर चुकी हैं. कभी अपने करियर की शुरुआत 3100 रुपये से करने वाली सपना चौधरी एक शो के लगभग पांच लाख रुपये चार्ज करती हैं. अतना ही नहीं सपना चौधरी के पास कई लग्जरी कार्स भी हैं. 

हरियाणा के रोहतक में पैदा हुईं सपना चौधरी 28 साल की हैं और उन्‍होंने बहुत कम उम्र में ही गाना और डांस करना शुरू कर दिया था. सपना को कुछ साल पहले उनके डांस शोज के लिए आलोचना का भी सामना करना पड़ा था जिसके बाद सपना ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी. इसके बाद टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में आने का सपना को मौका मिला और उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया. 

Viral Video : सपना चौधरी ऐसे हुईं फैट से फिट, रोज करती हैं इतने घंटे वर्कआउट

Add Zee News as a Preferred Source
 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

इस शो में काम करने के लिए सपना को पर एक लाख रुपये की फीस दी गई थी. आज सपना महीने में 22 से 25 दिन काम करके तकरीबन 1 करोड़ से ज्यादा कमा लेती हैं. दिल्ली के पास नजफगढ़ में सपना की अपनी कोठी है जहां वो अपनी फैमिली के साथ रहती हैं. सपना के पास लग्जरी कार्स में ऑडी और फॉच्यूनर जैसी शानदार कार शामिल हैं. इतना ही नहीं सपना अपने साथ एक बाउंसर को भी साथ रखती हैं. 

एक वेबसाइट के आकंड़ों की मानें तो सपना चौधरी के पास लगभग 15 करोड़ के आसपास की नेट वर्थ है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सपना चौधरी हरियाणा में एक प्रोडक्शन हाउस खोलना चाहती हैं जहां पर स्टेट के युवा कलाकारों को काम करने का मौका दिया जाएगा. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news