Advertisement
trendingNow1985519

दीपिका पादुकोण ने शेयर कर दी पति की ऐसी तस्वीर, रणवीर सिंह बोले- बेबी, क्या यार

फोटो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपनी आंखों को अपनी स्वेटशर्ट की हुडी से ढंक रखा है.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) वर्क फ्रंट के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी रील या रियल लाइफ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. इसी क्रम में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में अपने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी है जिसे लेकर वह सुर्खियों में बनी हुई हैं.

  1. रणवीर सिंह की ये तस्वीर हुई वायरल
  2. दीपिका पादुकोण ने शेयर की है तस्वीर
  3. ऐसा था रणवीर सिंह का रिएक्शन

दीपिका ने शेयर की ये फोटो
हालांकि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर में ज्यादा अटेंशन उस कॉमेंट को मिल रहा है जो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस फोटो पर किया है. दरअसल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक सुबह जागने के बाद जो नजारा देखा उसे उन्होंने कैमरा में कैद कर लिया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक क्यूट सी फोटो शेयर की है.

शेयर की एक्टर की फोटो
फोटो में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपनी आंखों को अपनी स्वेटशर्ट की हुडी से ढंक रखा है. एक्टर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- सुबह उठने के बाद मुझे दिखाई पड़ा ये नजारा.

Add Zee News as a Preferred Source

रणवीर सिंह का रिएक्शन
दीपिका (Deepika Padukone) द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को कुछ ही घंटे में 10 लाख से ज्यादा लाइक्स और शेयर्स मिल चुके हैं. लेकिन इन सभी में सबसे क्यूट है वो कॉमेंट जो एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस पोस्ट पर किया है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपनी पत्नी की इस पोस्ट पर लिखा- बेबी क्या यार.. एक्टर के इस कॉमेंट पर लोगों ने कई हंसने वाले इमोजी बनाए हैं.

यह भी पढ़ें- Malaika Arora के कातिलाना डांस मूव्स देखकर हिला इंटरनेट! जरा संभल कर देखें वीडियो 

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news