सोशल मीडिया पर सामने आई Karishma Kapoor की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी पड़ जाएंगे हैरत में
Advertisement
trendingNow1883084

सोशल मीडिया पर सामने आई Karishma Kapoor की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी पड़ जाएंगे हैरत में

फिल्मी सितारों के हमशक्‍ल अक्सर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं. कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय के बाद और अब करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की हमशक्ल सामने आ गई है.  

वीडियो से ली गई तस्वीर

नई दिल्ली: फिल्मों में अक्सर कहा जाता है कि एक ही शक्ल के सात लोग होते हैं. लेकिन असल जिंदगी में सात तो नहीं लेकिन कुछ लोग दिख ही जाते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टर और एक्ट्रेस के हमशक्लों के बारे में कुछ ना कुछ आ ही जाता है. अभी कुछ दिन पहले ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की हमशक्ल के बारे में खूब चर्चा हो रही थी और उसके बाद अब करिश्मा कपूर की हमशक्ल के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. 

इंस्टाग्राम पर हैं एक्टिव

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) की यह हमशक्ल पाकिस्तान से हैं. इनका नाम हीना खान (Heenaa Khan) है. वह उस समय चर्चा में आईं जब उनकी टिक-टॉक (Tik-Tok) वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाना शुरू किया. हालांकि, इस ऐप के बैन होने के बाद अब हीना इंस्टाग्राम (Instagram) पर काफी एक्टिव हो गई हैं. फैंस उन्हें देख हैरान हैं.

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heenaakh1 (@heenaakh1)

 

करिश्मा की उतारती हैं नकल

हीना (Heenaa Khan) का हर वीडियो खूब वायरल हो रहा है. उनकी तुलना करिश्मा से की जाने लगी हैं. हिना को पहली बार देख आप भी हैरान रह जाएंगे कि कहीं ये असल की तो करिश्मा कपूर नहीं. हीना अपने कई वीडियोज में करिश्मा के गाने और डायलॉग्स पर एक्ट करती नजर आती हैं.  

यह भी पढ़ें- Rishi Kapoor कैसे रखते थे बेटे Ranbir पर नजर, Abhishek Bachchan ने किया खुलासा

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 

Trending news