मोहित सूरी ने शुरू की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग
Advertisement
trendingNow1293218

मोहित सूरी ने शुरू की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग आज यहां शुरू हो गई। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म इसी नाम से चेतन भगत द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है जिसमें एक बिहारी लड़का उस लड़की का दिल जीतने की जुगत में रहता है जिससे वह प्यार करता है। इस फिल्म के निर्माताओं में से एक भगत ने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त वाली तस्वीर के साथ लिखा, ‘अंतत: इस कहानी ने मूर्त रूप ले लिया।

मोहित सूरी ने शुरू की ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग आज यहां शुरू हो गई। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी द्वारा किया जा रहा है। यह फिल्म इसी नाम से चेतन भगत द्वारा लिखे गए उपन्यास पर आधारित है जिसमें एक बिहारी लड़का उस लड़की का दिल जीतने की जुगत में रहता है जिससे वह प्यार करता है। इस फिल्म के निर्माताओं में से एक भगत ने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त वाली तस्वीर के साथ लिखा, ‘अंतत: इस कहानी ने मूर्त रूप ले लिया।

हाफ गर्लफ्रेंड की शूटिंग शुरू हो गई।’ फिल्म में अर्जुन कपूर एक बास्केटबाल खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

Trending news