Advertisement
trendingNow11034115

'Adi Purush' के लिए Prabhas ने ली इतनी ज्यादा फीस, बॉलीवुड के 'बाहुबलियों' को आएगा पसीना

Prabhas took huge amount for 'Adi Purush': भारतीय सिनेमा के 'बाहुबली' प्रभास (Prabhas) ने आने वाली फिल्म के लिए काफी मोटी फीस वसूल की है. 

फोटो साभार: Instagram
फोटो साभार: Instagram

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में कहानी, एक्शन, प्लॉट और सेट को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा जरूरी कोई चीज है तो वह है फिल्म का हीरो. क्योंकि यही वह नाम है जिसके साथ ही लाखों लोगों का टिकट खरीदना और फिल्म का सुपरहिट होना तय हो जाता है. इसलिए कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनपर फिल्ममेकर्स को बेहद भरोसा रहता है. एक ऐसा ही नाम है 'बाहूबली' स्टार प्रभास (Prabhas) का जिनका नाम ही फिल्म का सुपरहिट बना देता है. अब खबर है कि 'आदिपुरुष' (Adi Purush) के लिए इतनी मोटी रकम फीस के तौर पर ली है जिसे सुनकर बॉलीवुड स्टार्स के कानों से धुंआ निकल जाएगा. 

150  करोड़ किए वसूल 

अब तक सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में शुमार होता था. वहीं अब प्रभास ने अपनी अपकमिंग फिल्म में जो फीस वसूल की है, जिसने अक्षय-सलमान को काफी पीछे छोड़ दिया है. जी हां! 'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के अनुसारआने वाली फिल्मों 'आदिपुरुष' और 'स्पिरिट' के लिए 150 करोड़ रुपयों की भारी-भरकम फीस ली है. 

बने तीसरे सबसे महंगे एक्टर

इस फिल्म में बड़ी फीस लेकर प्रभास ने सलमान खान और अक्षय कुमार  को पीछे छोड़ा है. वह 100 करोड़ से सीधे 50% ज्यादा फीस लेकर दोनों से आगे निकल गए हैं. इसके बाद वह भारतीय मनोरंजन जगत के तीसरे महंगे एक्टर बनकर सामने आए हैं. सलमान खान ने 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के लिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस ली थी. इसी तरह बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने भी 'बेल बॉटम' के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस ली थी.

Add Zee News as a Preferred Source

राम के किरदार में हैं प्रभास 

आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' में प्रभास भगवान राम के किरदार में हैं. फिल्म में रावण के किरदार में सैफ अली खान नजर आने वाले हैं. फिल्म में सीता के रोल में कृति सैनन और लक्ष्मण के किरदार में सनी सिंह नजर आने वाले हैं.  'आदिपुरुष' को 11 अगस्त 2022 को रिलीज किए जाने की संभावना है. 

BIGG BOSS: ताबूत में लिटाकर विदा किए जाएंगे कंटेस्टेंट, शो का कॉन्सेप्ट देख भड़के फैंस

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news