पक्की 'देसी गर्ल' हैं प्रियंका चोपड़ा, The Bluff की शूटिंग पर बुरा हुआ हाल तो पैरों पर रगड़ा लहसुन
Advertisement
trendingNow12310390

पक्की 'देसी गर्ल' हैं प्रियंका चोपड़ा, The Bluff की शूटिंग पर बुरा हुआ हाल तो पैरों पर रगड़ा लहसुन

Priyanka Chopra Instagram: प्रियंका चोपड़ा पक्की देसी गर्ल हैं, ये उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने साबित कर दिया है. प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं, जिसमें एक में वह पैरों पर लहसुन रगड़वाती दिखाई दे रही हैं. आइए, यहां जानते हैं वह ऐसा क्यों कर रही हैं. 

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Viral Video: 'द ब्लफ' की शूट के लिए ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ हफ्तों से ऑस्ट्रेलिया में हैं. जहां से वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फिर कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. जिनमें प्रियंका ने अपने पैरों की कुछ चोट की तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिन्हें देख एक पल के लिए एक्ट्रेस के फैंस टेंशन में आ गए हैं. मगर सबसे ज्यादा एक वीडियो क्लिप ने ध्यान खींचा है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपने पैरों लहसुन रगड़वाती दिख रही हैं. 

प्रियंका के पैरों में लगी चोट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Instagram) ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में पहली फोटो निक जोनस के शात शेयर की है, जिसमें दोनों एक झील के सामने पोज करते दिख रहे हैं. दूसरी फोटो में निक और प्रियंका की बेटी मालती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका ने लेटेस्ट पोस्ट में अपने पैर की चोट के निशान भी दिखाए हैं, जिसमें एक में तो उनका घुटना खून से लथपथ दिख रहा है.   

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पैरों में लहसुन रगड़ने का वीडियो वायरल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Video) के लेटेस्ट पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान एक वीडियो क्लिप ने खींचा है, जिसमें एक्ट्रेस पैरों पर लहसुन की कलियों से मालिश करवा रही हैं. लहसुन की कलियों से मालिश करवाने वाला प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है. एक्ट्रेस के इस क्लिप पर द डायरिज ऑफ डियाना नाम से एक फैन ने सवाल किया है कि लहसुन की कलियां पैरों के लिए क्या करती है? इसपर प्रियंका चोपड़ा ने खुद जवाब दिया है और कहा कि ये सूजन कम करने और बुखार में मदद करती हैं.  

fallback

शादी के 4 दिन बाद सोनाक्षी की मांग से गायब हुआ सिंदूर! कुछ इस अंदाज में जहीर इकबाल संग आईं नजर  

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movies) के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं. द ब्लफ से कुछ ही समय पहले प्रियंका ने 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग खत्म की थी. प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार अमेजन की पॉपुलर सीरिज 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' में नजर आई थीं. 

Akshay Kumar के घर सोने-चांदी से बना शादी का कार्ड लेकर पहुंचे अनंत अंबानी, पर्सनली किया इनवाइट  
 

Trending news