Advertisement
trendingNow11561525

Adil Khan Arrested: पुलिस ने Rakhi Sawant के पति आदिल को किया गिरफ्तार! लगे हैं कई गंभीर आरोप

Rakhi Sawant Husband: खबर है कि राखी सावंत के पति आदिल खान को मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है. वो राखी से मिलने उनके घर गए थे तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

 

राखी सावंत और आदिल (फोटो- सोशल मीडिया)
राखी सावंत और आदिल (फोटो- सोशल मीडिया)

Rakhi Sawant Latest News: राखी सावंत की जिंदगी इन दिनों खूब हिचकोले ले रही है. उनकी लाइफ में बीता पूरा महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहा और ये सिलसिला फरवरी में भी जारी है. पहले मां की बीमारी का पता चलना, फिर शादी का खुलासा होने पर आदिल का निकाह को ना मानना, मां की मौत और अब आदिल की बेवफाई से बुरी तरह टूट चुकी हैं राखी सावंत (Rakhi Sawant). फिलहाल खबर है कि उनके पति आदि खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लेकिन गिरफ्तारी के क्या कारण ये फिलहाल पता नहीं चला. लेकिन पिछले कुछ दिनों से राखी सावंत मीडिया में आकर जो बयान दे रही थीं उससे साफ है कि ये मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से ही जुड़ा है. 

एक दिन पहले पुलिस स्टेशन पहुंची थीं राखी
वैस आपको बता दे किं एक दिल पहले ही राखी सावंत को पुलिस स्टेशन में भी स्पॉट किया गया था जहां से निकलने के बाद जब उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि वो अपने पर्सनल काम से यहां आई हैं और इस बारे में कुछ बात नहीं करना चाहतीं. अब जो खबर आ रही है उसके मुताबिक आदिल राखी से मिलने उनके घर पहुंचे थे जिसके बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

राखी ने आदिल पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप
शादी के खुलासे के बाद से ही राखी और आदिल के बीच असल परेशानियों का दौर शुरू हुआ है. उससे पहले सब ठीक ही नजर आ रहा था. राखी की मां के निधन के 4-5 दिन के बाद ही मीडिया में आई ऱाखी खूब रोई थीं और उन्होंने हिंट दिया था कि आदिल का किसी के साथ अफेयर चल रहा है और अब उन्होंने नाम का खुलासा करते हुए बताया कि आदिल तनु नाम की लड़की के साथ रिलेशन में हैं और राखी को धोखा दे रहे हैं. उन्होंने अब काफी गंभीर आरोप भी आदिल पर लगाते हुए कहा है कि उनके सारे पैसे आदिल ने ले लिए और मां के इलाज के लिए भी नहीं दिए जिसके चलते ही उनकी मां का निधन हो गया.   

Add Zee News as a Preferred Source

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news