Rajiv Kapoor Prayer Meet: अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट के संग दिखे ये सितारे
Advertisement

Rajiv Kapoor Prayer Meet: अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट के संग दिखे ये सितारे

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के साथ कई लोग नजर आए.

राजीव कपूर की प्रेयर मीट में साथ दिखे सितारे, फोटो साभार: Instagram@Manav Manglani

नई दिल्ली: दिवंगत अभिनेता और फिल्ममेकर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) के निधन से बॉलीवुड में दुख का माहौल है. हाल ही में 9 फरवरी को राज कपूर के बेटे और रणबीर कपूर के चाचा राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन हुआ. बीती शाम शुक्रवार को राजीव कपूर के चैंबूर स्थित घर पर उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई,  जिसमें बॉलीवुड की कई हिस्तियां शामिल हुईं. अब इस प्रेयर मीट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं. देखिए ये तस्वीरें...

  1. राजीव कपूर की प्रेयर मीट हुई
  2. शुक्रवार शाम प्रेयर मीट में दिखे कई सितारे
  3. नीतू कपूर के संग दिखी आलिया भट्ट  

राजीव कपूर की प्रेयर मीट की तस्वीरों में बॉलीवुड सितारों का तांता लगा दिख रहा है. तस्वीरों में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor), सैफ अली खान (Saif Ali Khan), नीतू कपूर (Neetu Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ कई और भी सितारे पहुंचे. 

 

 

 

 

हालांकि  राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की मौत के बाद ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने सोशल मीडिया पर राजीव कपूर का चौथा न होने की जानकारी शेयर की थी. करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर ये पोस्ट शेयर की थी. जिसमें राजीव कपूर की तस्वीर के साथ लिखा था, '1962-2021, महामारी को देखते हुए दिवंगत एक्टर राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा. यह सावधानियां बरतने के चलते तय किया गया है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. पूरा राज कपूर परिवार शोक में है.'

 

इसे भी पढ़ें: Alia Bhatt हैं Ranbir Kapoor की असल सपोर्ट सिस्टम, मालदीव ट्रिप बीच में ही छोड़ लौटीं मुंबई

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

VIDEO

Trending news