2 साल पहले नीतू कपूर के बर्थडे पर हुई थी धमाल पार्टी, अब नहीं रहे परिवार के दो सदस्य
Advertisement

2 साल पहले नीतू कपूर के बर्थडे पर हुई थी धमाल पार्टी, अब नहीं रहे परिवार के दो सदस्य

नीतू कपूर ने दो साल पहले अपने पूरे परिवार के साथ मिल कर पैरिस में अपना बर्थडे मनाया था.

नीतू कपूर (Instagram Photo)

नई दिल्ली: नीतू कपूर (Neetu Kapoor) आज अपना 62वां बर्थडे मना रही हैं. इस बार नीतू के बर्थडे में उनके पति और दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की कमी खल रही है. नीतू कपूर की थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. नीतू की ये फोटो साल 2018 की है जब उनका पूरा परिवार पेरिस में उनका बर्थडे मनाने के लिए पहुंचा था. इस फोटो में ऋषि कपूर, सास कृष्णा राज कपूर, रणबीर कपूर के साथ रिद्धिमा कपूर उनके पति और बेटी समारा भी नजर आ रही हैं. 

  1. 62 साल की हुईं नीतू कपूर 
  2. नीतू के बर्थडे की थ्रोबैक फोटो वायरल
  3. नीतू कपूर के बर्थडे पर ऋषि कपूर की खली कमी

नीतू कपूर के बर्थडे की इस फोटो में दो लोग आज परिवार के नहीं रहे. ऋषि कपूर के अलावा सास कृष्णा राज कपूर का भी निधन हो चुका है. आपको बता दें रिद्धिमा कपूर ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर अपने मां नीतू कपूर की कई फोटो शेयर की और अपनी मां को बर्थडे की शुभकामनाएं दीं. रिद्धिमा ने इन फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे मेरी आयरन लेडी. आई लव यू सो मच मां.' बता दें रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वो अपनी और अपने परिवार की फोटो शेयर करती रहती हैं. 

 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happiest bday my Iron Lady I love you so much Ma 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

 

30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था. ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे. ऋषि कपूर के निधन के बाद से नीतू कपूर लगातार सोशल मीडिया पर उनकी फोटो शेयर कर रही हैं. नीतू कपूर और ऋषि कपूर का साथ फिल्मी पर्दे से था, फिल्मों में काम करते हुए दोनों में प्यार हुआ और इन्होंने शादी रचा ली. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक ऋषि कपूर और नीतू की जोड़ी थी. 

नीतू कपूर के साथ आज बेशक उनके बेटे रणबीर कपूर और उनका परिवार है लेकिन पति ऋषि कपूर की उनको कमी जरूर खल रही होगी. हर साल ऋषि कपूर नीतू के बर्थडे पर पोस्ट शेयर करते थे लेकिन इस बार उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर संनाटा है. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें 

Trending news