Advertisement
trendingPhotos1526658
photoDetails1hindi

Lohri 2023: Alia Bhatt-Ranbir Kapoor से लेकर Richa Chadha-Ali Fazal तक, ये सेलेब कपल्स पहली बार साथ मनाएंगे लोहड़ी

Happy Lohri 2023: ग्लैमर वर्ल्ड में इस साल कई सेलेब जोड़ियां पहली बार साथ में लोहड़ी (Happy Lohri 2023) सेलिब्रेट करती दिखाई देंगी. शादी के बाद पहली लोहड़ी साथ मनाने वाले सेलेब्स की फेहरिस्त बड़ी लंबी है. आइए, यहां जानते हैं कौन-कौन से सेलेब कपल्स पहली बार खुशियों के त्योहार का स्वागत करते हैं. 

1/6

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt First Lohri: बॉलीवुड एक्टर्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बाद पहली लोहड़ी आज साथ मनाने वाले हैं. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का साल 2023 का यह पहला त्योहार बेहद खास होने वाला है क्योंकि कपल बेटी राहा कपूर के साथ भी पहली लोहड़ी सेलिब्रेट करेगा. 

2/6

Richa Chadha-Ali Fazal: बॉलीवुड कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल साल 2022 की मोस्ट पॉपुलर शादियों में से एक रही है. ऋचा और अली की आज पहली लोहड़ी है. 

3/6

Hansika Motwani-Sohail Kathuria: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया ने 4 दिसंबर 2022 को सात फेरे लिए थे. ये कपल भी शादी के बाद पहला त्योहार एक साथ मनाने वाला है. 

4/6

Mouni Roy-Suraj Nambiar: नागिन फेम एक्ट्रेस मौनी रॉय ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सूरज नामबियर से 27 जनवरी 2022 को शादी की थी. ये मौनी रॉय और सूरज की बतौर कपल पहली लोहड़ी होने वाली है. 

5/6

Karishma Tanna-Varun Bangera: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने मुंबई के सक्सेसफुल रियल एस्टेट बिजनेसमैन से 5 फरवरी 2022 को शादी की थी. कपल पहली बार आज साथ लोहड़ी मनाने जा रहा है.

6/6

Vikrant Massey-Sheetal Thakur: एक्टर विक्रांत मैसी ने 18 फरवरी को शीतल ठाकुर संग सात फेरे लिए थे. कपल ने सात साल डेट करने के बाद पिछले साल शादी की थी. कपल बतौर पति-पत्नी पहली बार लोहड़ी सेलिब्रेट करने वाला है. 

ट्रेन्डिंग फोटोज़