Khatron Ke Khiladi 11: जब सबने पहनी बिकिनी तो साड़ी पहने बीच पर पहुंचीं Divyanka Tripathi
Advertisement
trendingNow1899413

Khatron Ke Khiladi 11: जब सबने पहनी बिकिनी तो साड़ी पहने बीच पर पहुंचीं Divyanka Tripathi

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों केपटाउन में हैं. वे वहां भी अपने साड़ी स्टाइल को खूब फ्लॉन्ट कर रही हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है. 

 

दिव्यांका त्रिपाठी, सौ. इंस्टाग्राम.

नई दिल्ली: 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) फेम दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का साड़ी लुक तो खूब फेमस हैं. वे अक्सर इंडियन वियर में ही नडर आती हैं. अब वे 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khildi 11) का हिस्सा बनी हैं और इसके लिए वे केपटाउन में शूटिंग कर रही हैं. वहां भी अपने साड़ी कलेक्शन को फ्लॉन्ट करने से नहीं चूक रही हैं. जहां एक ओर बीच पर सब स्विम वियर पहने मस्ती कर रहे हैं तो दिव्यांका त्रिपाठी साड़ी पहने पहुंचीं. 

ऐसा है दिव्यांका का लुक

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक वीडियो भी शेयर हो रहा है, जिसमें वे 'सूरज हुआ मद्धम...' पर बाहें फैलाए और पोज देती नजर आ रही हैं. दिव्यांका ने पैटर्न्ड ब्लाउज के साथ मरून साड़ी कैरी की है. साथ ही उन्होंने ब्राइट मेकअप किया है और अपने बाल भी खुले रखे हैं. दिव्यांका बेहद खूबसूरत लग रहा हैं. दिव्यांका के इस वीडियो में आस्था गिल और सना मकबूल भी नजर आ रही हैं.   

जब सबने पहनी बिकिनी तो दिव्यांका ने दिखाया अलग अंदाज

दिव्यांका (Divyanka Tripathi) के इस वीडियो में नजर आ रहीं आस्था गिल और सना मकबूल ने बिकिनी कैरी की है. वे दोनों भी कमाल लग रही हैं और उनका गेटअप बीच साइड के लिए परफेक्ट लग रहा है. वैसे दिव्यांका अपने नए दोस्तों को साथ खूब एंजॉय कर रही हैं और इसके फन फोटो और वीडियोज लगातार अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज और फीड्स में शेयर कर रही हैं. 

 

कई पॉपुलर चेहरे शो का हिस्सा

बता दें, केपटाउन में 'खतरों के खिलाड़ी 11' (Khatron Ke Khildi 11) की शूटिंग शुरू हो गई है. टीवी इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शो का हिस्सा बने हैं. इसके अलावा कई कंटेस्टेंट तो ऐसे हैं, जो पहले 'बिग बॉस' के घर में नजर आ चुके हैं. इनमें अभिनव शुक्ला, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली और विशाल आदित्य सिंह शामिल हैं. इसके अलावा भी कई और पॉपुलर चेहरे शो का हिस्सा बने हैं.  

ये भी पढ़ें: खतरों के खिलाड़ी के सेट पर जमकर हो रही मस्ती, वीडियो में रिकॉर्ड हुआ ये चिकन डांस प्रैंक

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Trending news