Goodbye 2022: इन टीवी सेलेब्स के घर साल 2022 में गूंजी किलकारियां, कोई शादी के 5 साल बाद तो कोई 18 साल बाद बना मम्मी-पापा
Advertisement

Goodbye 2022: इन टीवी सेलेब्स के घर साल 2022 में गूंजी किलकारियां, कोई शादी के 5 साल बाद तो कोई 18 साल बाद बना मम्मी-पापा

Tv Celebs Welcome Babies in 2022: साल 2022 में कई टीवी सेलेब्स के घर किलकारियां गूंजी हैं. साल 2022 में माता-पिता बनने की लिस्ट में भारती सिंह (Bharti Singh) से लेकर देबिना बैनर्जी (Debina Bonnerjee) का नाम शामिल है.

टीवी सेलेब्स

Tv Celebs Became Parents in 2022: साल 2022 कई सेलेब्स के लिए लकी रहा है, किसी के घर नन्हें गुड्डे ने तो किसी के घर नन्हीं परी ने जन्म लिया. दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिलने के बाद कई टीवी सेलेब्स की फैमिली साल 2022 में पूरी हुई है. साल 2022 में मां-पापा बनने की लिस्ट में भारती सिंह (Bharti Singh) से लेकर देबिना बैनर्जी (Debina Bonnerjee) का नाम शामिल है. आइए जानते हैं किन-किन सेलेब्स के घर साल 2022 में किलकारियां गूंजी. 

भारती सिंह- कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) साल 2022 में एक बेटे के मम्मी-पापा बनें. भारती सिंह (Bharti Singh Son Name) ने अपने बेटे का नाम लक्ष रखा है, लेकिन वह उसे प्यार से गोला बुलाती हैं. भारती अक्सर बेटे के साथ क्यूट फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.  

पूजा बनर्जी- टीवी एक्ट्रेस पूजा बैनर्जी (Pooja Banerjee) ने साल 2022 में एक नन्हीं परी को जन्म दिया. एक्ट्रेस बेबी के जन्म से बिल्कुल पहले तक शूटिंग्स कर रही थीं. पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee Daughter Name) ने अपनी बेटी का नाम सना एस सेजवाल रखा है. 

कृतिका सेंगर धीर- झांसी की रानी, पुनर्विवाह जैसे सीरियल्स से नाम कमाने वाली कृतिका सेंगर धीर (Kratika Senger Dheer) ने साल 2022 मई में प्यारी बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने बेटी का नाम देविका धीर रखा है. 

रूचा हसबनिस- साल 2022 में रूचा हसबनिस ने साल 2022 में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है. एक्ट्रेस ने बेहद क्यूट अंदाज में फैंस के साथ न्यूज शेयर करके बताया था, इस बार उनके घर बेबी बॉय ने जन्म लिया है. 

देबिना बैनर्जी- साल 2022 में देबिना बैनर्जी (Debina Bonnerjee) को दो बार मां बनने का मौका मिला. देबिना बैनर्जी और गुरमीत चौधरी अब दो बेटियों के माता-पिता हैं. 

शिल्पा सकलानी- एक्ट्रेस शिल्पा सकलानी (Shilpa Saklani) ने शादी के 18 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस संग एक नन्हीं परी के मम्मी-पापा बनने की न्यूज शेयर की थी. 

पाठकों की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi - अब किसी और की ज़रूरत नहीं

Trending news