Mayawati के बाद Akhilesh Yadav भी 'ब्राह्मण कार्ड' चलने को तैयार, अब सपा भी करेगी सम्मेलन
Advertisement
trendingNow1950111

Mayawati के बाद Akhilesh Yadav भी 'ब्राह्मण कार्ड' चलने को तैयार, अब सपा भी करेगी सम्मेलन

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 (UP Assembly Elections 2022) से पहले यूपी में ब्राह्मण वोट बैंक की सियासत तेज हो गई है. अब समाजवादी पार्टी भी ब्राह्मण सम्मेलन करेगी.

 

अखिलेश यादव सपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में ब्राह्मण वोट बैंक की सियासत तेज हो गई है. आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सपा के ब्राह्मण नेताओं के साथ मीटिंग की. सपा के 5 बड़े ब्राह्मण चेहरों के साथ अखिलेश की ढाई घंटे चली इस बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई.

  1. मायावती के बाद सपा भी चलेगी 'ब्राह्मण कार्ड'
  2. सपा बलिया से शुरू करेगी ब्राह्मण सम्मेलन
  3. पांच ब्राह्मण नेताओं के साथ अखिलेश ने की बैठक
  4.  
  5.  

बैठक में ये नेता रहे शामिल

इस बैठक में पूर्व विधान सभा अध्यक्ष माताप्रसाद पाण्डेय, विधायक मनोज पाण्डेय, पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, बलिया से पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय और पूर्व मंत्री प्रो अभिषेक मिश्र मौजूद थे. सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बलिया से ब्राह्मण सम्मेलन शुरू करेगी. सपा के ब्राह्मण सम्मेलनों में ये पांचों नेता एक साथ जाएंगे और ब्राह्मणों को सपा से जोड़ने का काम करेंगे.

ब्राह्मणों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाएगी सपा 

सपा के इन 5 ब्राह्मण नेताओं की टीम ब्राह्मणों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाएगी. सपा की इस बैठक में विधान सभा चुनाव में टिकट में ब्राह्मणों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई. साथ ही संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और वेद अध्ययन केन्द्र बनाने पर चर्चा हुई. साथ ही सपा बीएचयू के संस्कृति के विद्वान लोगों को साथ जोड़ेगी. 

भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाएगी सपा

साथ ही इस बैठक में भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने पर भी चर्चा हुई. सपा सरकार बनने पर भगवान परशुराम की जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित की जाएगी. सपा की चुनाव संचालन समिति में ब्राह्मण नेताओं को जगह दी जाएगी. बैठक के दौरान अखिलेश यादव को ब्राह्मण नेताओं ने शंख और भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट की. 

यह भी पढ़ें: Karnataka: CM Yediyurappa आज दे सकते हैं इस्तीफा? सियासी फेरबदल के संकेत

BSP को बताया BJP की टीम बी

सपा के ब्राह्मण नेता संतोष पाण्डेय ने कहा कि आज अखिलेश यादव के साथ लंबी बैठक हुई जिसमें ब्राह्मण समाज को लेकर चर्चा हुई. उन्होंने कहा, BSP इस वक्त BJP की 'बी टीम' है. बीजेपी के विरोध में ब्राह्मण वोट पूरा सपा के साथ आ रहा है तो बांटने लिए बीएसपी ब्राह्मण सम्मेलन कर रही है लेकिन ब्राह्मण समाज सपा के साथ है.

LIVE TV
 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news