Advertisement
trendingNow1527273

बंगाल में बवाल के बाद शिवसेना बोली, अमित शाह 'भगवान' नहीं तो ममता भी कोई 'संत' नहीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अमित शाह के रोडशो के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी  अध्यक्ष ‘‘भगवान’’ नहीं हैं तो बनर्जी भी कोई ‘‘संत’’ नहीं हैं. 

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय लेख में कहा, ‘‘ ममता बनर्जी सरकार को लोकतांत्रिक ढंग से चुना गया था.(फाइल फोटो)
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय लेख में कहा, ‘‘ ममता बनर्जी सरकार को लोकतांत्रिक ढंग से चुना गया था.(फाइल फोटो)

मुम्बई: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अमित शाह के रोडशो के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी  अध्यक्ष ‘‘भगवान’’ नहीं हैं तो बनर्जी भी कोई ‘‘संत’’ नहीं हैं. उसने कहा कि बनर्जी ने बीजेपी नेता के हेलीकॉप्टर को उनके राज्य में उतरने की अनुमति नहीं दी, जिससे भगवा दल और तृणमूल कांग्रेस के बीच संघर्ष शुरू हुआ. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय लेख में कहा, ‘‘ ममता बनर्जी सरकार को लोकतांत्रिक ढंग से चुना गया था. वह जीतती हैं या हारती हैं यह लोकतांत्रिक तरीके से ही तय किया जाएगा.

वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी-शाह की राह में रोड़ा बनकर जीत नहीं सकती.’’ कोलकाता में हुई हिंसा के बाद बनर्जी ने मंगलवार को कहा था कि बीजेपी अध्यक्ष ‘‘भगवान नहीं है.’’ उनकी टिप्पणी का हवाला देते हुए मराठी लेख में कहा गया, ‘‘अमित शाह भगवान नहीं है लेकिन बनर्जी भी कोई संत या देवी नहीं है. मार्क्सवादी शासन के दौरान बंगाल ने हिंसा देखी और अब ममता बनर्जी भी वही कर रही हैं.’’

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा कि इसकी वजह से पश्चिम बंगाल मार झेल रहा है और यह देश के लिए ‘‘खतरनाक’’ है. शिवसेना महाराष्ट्र और केन्द्र में भाजपा की सहयोगी है. कोलकाता में अमित शाह के रोडशो के दौरान हुई हिंसा के कारण चुनाव आयोग ने फैसला किया कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

पहले चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम खत्म होना था. इस हिंसा के दौरान महान समाज सुधारक एवं पश्चिम बंगाल के आदर्श पुरुष के रूप में विख्यात ईश्वरचंद्र विद्यासागर की 19वीं सदी की एक प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त की गयी. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस राज्य में हुई हिंसा के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news