Chhath 2023: महापर्व छठ को लेकर बांका में चल रही तैयारी, जानें प्रशासन की व्यवस्था
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1958095

Chhath 2023: महापर्व छठ को लेकर बांका में चल रही तैयारी, जानें प्रशासन की व्यवस्था

Chhath 2023: छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, सभी घाटों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था किया जाना है.

बिहार की खबरें (File Photo)

Chhath 2023: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बांका में जोर शोर से तैयारी चल रही है. लोग पूजा सामग्रियों की खरीदारी के साथ छठ घाटों की सफाई में लगे हुए हैं.  बांका के जिला पदाधिकारी अंशूल कुमार और एसपी बांका डां सत्यप्रकाश के निर्देश पर बांका जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी द्वारा अपने प्रखंड अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण छठ घाटों विशेषकर खतरनाक घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है.

घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था किया जाना
सभी प्रखंडो के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों,प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश, सुगम पहुंच पथ इत्यादि का निरीक्षण किया जा रहा है.  जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी छठ घाटों पर छठव्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था किया जाना है. जिसके तहत छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, सभी घाटों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था किया जाना है.

ये भी पढ़ें:सासाराम में पुलिस टीम पर हमला, ASI सहित सभी जवानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

कब है छठ पर्व, जानिए
छठ महापर्व कार्तिक मास में पड़ता है. इस साल 2023 में छठ का पर्व 17 नवंबर से शुरु हो रहा है. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ का पर्व मनाया जाता है. 20 नवंबर को खत्म होगा.

रिपोर्ट: बिरेंद्र  

Trending news