भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री पर हमला कर सकता है रूस! सिंगरों की हरकत ही कुछ ऐसी है, पढ़िए पूरी कहानी
Advertisement

भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री पर हमला कर सकता है रूस! सिंगरों की हरकत ही कुछ ऐसी है, पढ़िए पूरी कहानी

Bhojpuri News: भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव का गाना सुनने में भले अच्छा लगे, लेकिन वाहियाद गिरी की सारी सीमा को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है. 

भोजपुरी की बड़ी खबरें (File Photo)

Bhojpuri News: रूस जल्दी ही भोजपुरी सिनेमा जगत पर हमला कर सकता है. ऐसे ही कुछ आसार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बला है. रूस क्यों भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री पर हमला करेगा. भोजपुरी वालों ने रूस का क्या बिगाड़ा है? आखिर रूस इतना बड़ा कदम क्यों उठाएगा? आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? इन सब सवालों के बीच आपका माथा भन्ना गया होगा, सिर घूम गया होगा. जी हां, हमारा भी सिर ऐसे ही घूमा था. माथा का पारा चढ़ गया था. फिर जाकर समझ में आया कि भोजपुरी सिंगर सच में रूस को हमला करने के लिए उकसा रहे हैं. आपको भी इसका सारा माजरा जानना चाहिए और इस ऑर्टिकल को पूरा पढ़ना चाहिए, ताकि सारी कहानी समझ में आ जाए.

भोजपुरी गानों के बिना कोई भी फंक्शन अधूरा!
भोजपुरी गानों का पूरी दुनिया दिवानी है. इस इंडस्ट्री के गाने लोगों के सिर पर चढ़कर बोलते हैं. शादी हो, कोई कार्यक्रम हो, घर में फंक्शन हो या ऑफिस की पार्टी हो. भोजपुरी गानों के बिना ये अधूरे माने जाते हैं, लेकिन इन्हीं गानों को बीच कुछ ऐसे गाने बनते हैं, जो बेहद वाहियाद होते हैं. अपने इसी वाहियाद गिरी को आगे बढ़ाते हुए भोजपुरी के कुछ सिंगरों ने ऐसा काम कर दिया है कि रूस चिढ़ सकता है. जिसका नतीजा पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को उठाना पड़ सकता है.  

​ये भी पढ़ें:Bhojpuri News: पवन सिंह ने गाया रैप सॉन्ग, वायरल हो गया 'सुन मेरी लॉलीपॉप' गाना

टुनटुन यादव और कल्लू भी कहीं से नहीं हैं पीछे
दरअसल, इन दिनों भोजपुरी सिनेमा जगत में रसियन लड़कियों के ऊपर खूब गाना बन रहा है. इन्हीं भोजपुरी गानों की वजह से रूस भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री पर एक्शन ले सकता है. भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव का गाना सुनने में भले अच्छा लगे, लेकिन वाहियाद गिरी की सारी सीमा को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है. टुनटुन यादव अपने गाना वीडियो में रसियन राशन में बांटवाने की बात कह रहे हैं. वहीं, अरविंद अकेला कल्लू भी कहीं से इस मामले में पीछे रहते दिखाई नहीं दे रहे हैं. कल्लू तो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी में रसियन नचवाने की बात करते हैं.

 

ये भी पढ़ें:हरियाणवी अंदाज में दिखे खेसारी, बढ़ गया सोशल मीडिया का टेंपरेचर, देखें Balam का टीजर

शायद ही यह होड़ कम हो!
आप सोचिए जब भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के इतने बड़े सिंगर ऐसा गाना गायेंगे तो नए सिंगर कहां पीछे रहने वाले हैं. इसी क्रम को  भोजपुरी सिंगर सौरव यादव और राज नंदनी ने आगे बढ़ाया और रसियन बटवा देम राशन में गाना गाया. वहीं, नए सिंगर सूर्य राज दुबे और नेहा राज ने भी रसियन राशन में बांटवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ऐसा लगता है कि आगे भी भोजपुरी सिंगर इस पर गाना गाएंगे. जरा सोचिए अगर किसी देश की लड़कियों बारे में ऐसा गाना वीडियो बनेगा, तो वह देश क्या करेगा?

 

 

Trending news