Nalanda News: नालंदा में कर्मा पूजा के दिन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने की तीन दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। गोइठवा नदी में स्नान के दौरान महिला और बच्ची की मौत हो गई, जबकि तालाब से मिट्टी लाने गए युवक की डूबने से जान चली गई.
Nalanda Crime News: नालंदा जिला में महज 1000 रुपये के लिए महादलित दंपति का अपहरण का मामला सामने आया है. यहां पर आरोपियों ने पत्नी के सामने पति की बेरहमी से हत्या कर दी.
Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी कलाकार काजल राघवानी की गाड़ी पर बिहार के नालंदा जिले में भीड़ ने हमला कर दिया. इस दौरान कार के शीशे टूट गया. वह यहां पर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी.
वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल पर 30 से 35 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया है. दूसरी ओर, नालंदा के कल्याण बीघा थाना क्षेत्र के कोलावां गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.
नालंदा में एक अधिवक्ता के बेटे शिवम की हत्या प्रेम प्रसंग में कर दी गई. हत्या कर शव को पानी में फेंका दिया गया. वह 14 सितंबर से गायब था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
नालंदा में पुलिस ने साइबर नेटवर्क का पर्दाफाश किया है और 7 ठगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही, उनके पास से 2.28 लाख कैश और 19 मोबाइल बरामद किए हैं. अन्य लोगों की तलाश में भी पुलिस जुटी हुई है.
नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर थवई मोहल्ले में स्थित मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब किए जाने का मामला सामने आया है. नाबालिग लड़कों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
नालंदा में दो गोतिया के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी हुई जमकर हुई. दो भाइयों को इस घटना में गोली लगी है. एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. थरथरी थाना क्षेत्र के संतन बीघा की घटना है.
Nalanda News: नालंदा के करायपरसुराय थाना क्षेत्र के अगार गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले 24 प्रकार के सामान और औजार के साथ अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए हैं.
Nalanda News: नालंदा के सिलाव प्रखंड के सिकंदरा गांव स्थित एसए इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग के करीब 120 छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. छात्रों ने बस सुविधा, योग्य फैकल्टी, क्लिनिकल-प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और सेंटर मैनेजमेंट के नाम पर ली गई राशि वापस करने की मांग की. सूचना पर निदेशक, बीडीओ और थानाध्यक्ष ने छात्रों से बातचीत की. कॉलेज प्रशासन के सहयोग से आश्वासन के बाद छात्रों का प्रदर्शन शांत हुआ. छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं तो वे सड़क जाम कर चक्का जाम कर देंगे. अधिकतर छात्र फेल होने के कारण नाराज दिखे.
Nalanda News: नालंदा के हरनौत प्रखंड के टाडापर गांव में करीब ढाई महीने से नल-जल योजना बंद है. मोटर खराब होने के कारण 300 घरों की 1200 से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है. ग्रामीणों ने पंप हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया और जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की.
नालंदा में मिड-डे मील के दौरान सब्जी में नमक कम होने पर बच्चों को सर्फ दे दिया गया. इसके बाद छात्राओं के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई. बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, डॉक्टरों ने बच्चों को सुरक्षित बताया है.
JPSC-JSSC Exam: झारखंड सरकार के फैसले से 45 नियुक्ति परीक्षाएं प्रभावित हुई है. भविष्य में होने वाली परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए व्यवस्था में संस्थागत बदलाव किए जाएंगे.
Nalanda News: नालंदा पुलिस ने खाद्य और बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है. साथ ही डकैती कांड में शामिल दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि अब तक इस डकैती कांड में नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
नालंदा में हैवान पिता ने अपने 4 साल के बेटे को जमीन पर पटक दिया. इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा पिछले बीमारी और कुपोषण से पीड़ित था.
Nalanda News: नालंदा के मॉडल सदर अस्पताल में बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने पर डीएम ने 42 में से 41 डॉक्टरों के वेतन पर रोक लगा दी है. वेतन रोके जाने से नाराज डॉक्टरों ने डीएम को पत्र लिखकर वेतन जारी करने और बायोमेट्रिक अटेंडेंस की व्यवस्था खत्म करने की मांग की है.
नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद SP भारत सोनी मौके पर पहुंचे और घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिया.
Nalanda Crime News: नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. वारदात के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया. बताया जा रहा है कि एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया.
नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल में उस वक्त हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला, जब मरीजों की जिंदगी बचाने वाले इमरजेंसी वार्ड में अचानक बैंड-बाजे की तेज धुन गूंजने लगी. शोर इतना तेज था कि इलाज करा रहे मरीज और उनके परिजन परेशान हो उठे.
Nalanda Crime News: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय स्थित वार्ड संख्या-21 निवासी बीज व्यवसायी राजीव रंजन के घर पर 12 हथियार बंद बदमाशों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया. बदमाशों ने करीब 45 लाख रुपये नकद, 70 लाख के सोने-चांदी के गहने और डायमंड के जेवर लूट लिए.
Nalanda Road Accident: नालंदा में ट्रैक्टर की टक्कर से 2 बच्चों की मौत के बाद बवाल हो गया. इस घटना के बाद उग्र ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया.
Nalanda News: बिहारशरीफ नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. सफाई कर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं. नगर निगम के अस्थायी, अनुबंध, दैनिक वेतनभोगी और आउटसोर्स सफाई कर्मी हड़ताल पर डटे हैं.