'सुनामी' के बाद अक्षरा सिंह की देखिए 'रॉकेट जवानी', मचा रहा हंगामा
Advertisement

'सुनामी' के बाद अक्षरा सिंह की देखिए 'रॉकेट जवानी', मचा रहा हंगामा

  भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा सिंह के दीवाने भोजपुरी में बड़ी संख्या में लोग हैं.

(अक्षरा सिंह)

पटना :  भोजपुरी सिनेमा की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा सिंह के दीवाने भोजपुरी में बड़ी संख्या में लोग हैं. अक्षरा सिंह की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पावरस्टार पवन सिंह के साथ पसंद की जाती रही है, लेकिन दोनों के बीच रिश्तों में आई दरार के बाद यह जोड़ी तो टूट गई. फिर भी अक्षरा सिंह के चाहनेवालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई. 
  
अब अक्षरा सिंह मेगास्टार खेसारी लाल यादव के साथ 'सुनामी' के बाद एक और गाना 'रॉकेट जवानी' लेकर आई हैं. अक्षरा और खेसारी का गाना 'सुनामी' अभी तक बवाल मचा रहा था. वहीं अब अक्षरा सिंह का गाना 'रॉकेट जवानी' अब रिलीज के साथ ही बवाल मचाने लगा है. इस गाने के रिलीज की खबरों के बाद से ही दर्शक इसके रिलीज का तेजी से इंतजार कर रहे थे. अक्षरा सिंह के इस लेटेस्ट भोजपुरी गाने 'रॉकेट जवानी' में उनकी अदाएं देख सभी दीवाने हुए जा रहे हैं. अक्षरा सिंह का यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

अक्षरा सिंह के इस सुपरहिट गाना 'रॉकेट जवानी' में तो नजर आ ही रही हैं साथ ही इस गाने को उन्होंने अपनी आवाज से भी सजाया है. अक्षरा सिंह के इस सुपरहिट गाने को उनके यूट्यूब चैनल पर ही रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो को रिलीज के बाद से अब तक 450,683 से ज्यादा बार देखा गया है और इसे खबर लिखे जानें तक 13 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं. 

ये भी पढ़ें- पवन सिंह से जब निधि झा ने कहा 'पानी बिना इंजन धनकता', मचा हंगामा

अक्षरा सिंह के इस सुपरहिट गाना 'रॉकेट जवानी' के बोल अजित मंडल ने लिखे हैं. जबकि इसका संगीत समीर टंडन ने तैयार किया है. गाने को डायरेक्टर और कोरियोग्राफर आदिल शेख हैं. जबकि इसके निर्माता आशीष वी पाटिल हैं. अक्षरा के इस गाने ने हंगामा मचा रखा है और इसे यूट्यूब पर जमकर सर्च कर देखा जा रहा है. 

Trending news