Bagaha News: बगहा में उपमुखिया समेत वार्ड सदस्य को सरेआम गोली मार दी गई. गोली लगने से दोनों घायल हो गए. जख्मी हालत में भैरोगंज पंचायत के उपमुखिया और वार्ड सदस्य के पति को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
West Champaran: नेपाल में आई तबाही की वजह से बिहार में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था. हालांकि, पश्चिमी चंपारण में अभी के लिए फिलहाल बाढ़ का खतरा टल गया है. इसकी वजह माना जा रहा है जिले के डीएम की तत्परता, जिसने ये ऐतिहासिक काम किया.
Bagaha APHC News: बगहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां ड्यूटी पर तैनात एक सरकारी चिकित्सक पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमलावरों ने डॉक्टर के साथ बेरहमी से मारपीट की और हथौड़े से वार कर उनका एक पैर तोड़ दिया.
बगहा में गंडक नदी का तांडव देखने को मिल रहा है. वाल्मीकिनगर बैराज से दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है. अगर गंडक नदी का जलस्तर और बढ़ता है, तो बाकी के बचे इलाके भी डूब सकते हैं.
बेतिया पुलिस के अलर्ट होने की बानगी भी देखने को मिली है. गुरुवार से शुक्रवार तक तीन आक्रोश मार्च छात्रों के समर्थन में निकाला गया है, जो कि शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है. गुरुवार को कांग्रेस नेता अमित गिरी के नेतृत्व में विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया था, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए थे.
बगहा में गौतम बुद्ध सेतु से गंडक नदी में 55 साल की महिला कूद गई. इस दौरान युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर महिला को बचाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया.
Bagaha News: पोखरे में नहाने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. वहीं, बच्चियों के परिजन उनके शव का पोस्टमॉर्टम होने से पहले ही शव को लेकर घर चले गए. बताया जा रहा है कि अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को समझाया कि असामान्य मृत्यु के मामलों में पोस्टमॉर्टम कराना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है.
West Champaran: बेतिया जिला प्रशासन ने मीडिया पर सेंसरशिप लगा दिया है. बेतिया जन संपर्क कार्यालय ने 9 मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को नोटिस जारी किया है, जिससे पत्रकारों में जिला प्रशासन के इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश है. जिला प्रशासन ने कई पत्रकारों को नोटिस जारी किया है और दो दिन में जबाव देने को कहा है.
Patna Heatwave: बिहार में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुहाल हो गया है. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में पटना का मौसम कैसा रहने वाला है.
Eid in Bagaha: नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित पश्चिम चंपारण जिले के बगहा, रामनगर और वाल्मीकिनगर सहित आसपास के शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार (21 मार्च) को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया.
Bettiah News: महापौर सिकारिया ने वार्ड 42 में हुसैन खां के घर से रेयाज खां के घर तक करीब दस लाख से और वार्ड 41 के डीह टोला में राम जानकी मंदिर से लालू महतो के घर तक कुल 12.85 लाख की लागत से बनी 12 फीट चौड़ी पीसीसी रोड के दोनों किनारों को टूटने से बचाने के लिए समतल रूप में मिट्टी डाल कर सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया.
Bagaha News: आवासीय विद्यालय में शिक्षक पर 200 उठक-बैठक करवाने का आरोप लगा है. प्रताड़ना के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया.
West Champaran News: पश्चिम चंपारण जिले के बगहा के शास्त्रीनगर में एक नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
West Champaran News: पश्चिम चम्पारण जिले में कम तापमान की वर्तमान स्थिति के मद्देनजर सभी निजी/सरकारी स्कूलों को 10 बजे से पहले बंद रखने का आदेश जारी किया है. साथ ही आदेश में कहा गया है कि कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे.
Bettiah famous mandir: अगर आप अपने नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ करना चाहते हैं तो बेतिया के इन प्रसिद्ध मंदिरों में जा सकते हैं. इनमें काली बाग मंदिर, दुर्गा बाग मंदिर और संत घाट मंदिर शामिल है.
West Champaran News: नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित बगहा में स्कूली छात्राओं के साथ सुदूरवर्ती इलाकों की युवतियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पुलिस जन जागरूकता अभियान चला रही है. अभया बिग्रेड अभियान के तहत बगहा की पहली महिला पुलिस कप्तान निर्मला कुमारी उन्हें जागरूक कर रही है.
Bihar Love Jihad: भारत-नेपाल सीमा पर लव ट्रैप के जाल में फंसा कर अजमुल्ला अली नेपाल ले जा रहा था, लेकिन उसके इरादे नाकाम हो गए. एसएसबी ने अजमुल्ला से पूछताछ की तो लड़की का नाम सलीमा नहीं बल्कि पश्चिम चंपारण की बेटी निकली.
Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. 15 लोगों को ले जारी छोटी नाव बड़े जहाज से टकरा गई और पलट गई. मौके पर मौजूद गोताखोरों ने लोगों को बाहर निकाला, लेकिन दो लड़कियां अभी लापता है.
Bihar News: पश्चिमी चंपारण में तीन अलग-अलग स्थानों पर विशालकाय अजगर सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई. पहली घटना लौरिया–बेतिया रोड की है, जहां सड़क पार करता करीब 10 फीट लंबा अजगर लोगों की नजर में आ गया.
Bagaha Fire News: पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा में आग लगने से चार घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की घटना बिजली विभाग की लापरवाही के कारण हुई है. ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
West Champaran News: बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) में धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टरों का अमानवीय चेहरा सामने आया है. शुक्रवार देर रात लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों और कर्मियों ने न केवल मृतक के परिजनों के साथ मारपीट की, बल्कि शव को भी बंधक बना लिया.
Bettiah: बेतिया में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मंगुराहा वन क्षेत्र को पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया गया है. पर्यटक आज पहले दिन ही बाघ का दीदार कर रोमांच से भर गए. चार माह बाद फिर टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है. जंगल सफारी का पर्यटक आनंद ले रहे हैं, मानसून सत्र में वीटीआर बंद हुआ था. क्षेत्र में आज पर्यटक जैसे ही जंगल सफारी करने निकले वैसे ही उन्हें जंगल का राजा बाघ दिखा जिससे सफारी काफी खुश हुए.