Patna Airport News: पटना एयरपोर्ट पर डॉक्टर नहीं मिलने से एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान बेगूसराय निवासी निर्मला देवी (61 वर्षीय) के रूप में हुई. वह पटना से मुंबई जाने वाली थी. प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को दिल का दौरा पड़ा था.
पटना एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने एक नया हेल्प डेस्क और ट्रेन-इन्फॉर्मेशन सुविधा शुरू की है. यह पहल उन हवाई यात्रियों के लिए की गई है जिनकी फ्लाइटें रद्द हो जाती हैं या छूट जाती हैं. इस डेस्क पर उन्हें तुरंत ट्रेन की उपलब्धता और समय की जानकारी मिलेगी.
IndiGo Flights Latest News: पिछले 6 दिनों में इंडिगो एयरलाइन की 1400 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल हो गई हैं, जबकि काफी फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं. आज (रविवार, 7 दिसंबर) भी पटना एयरपोर्ट से उड़ने वाली कई इंडिगो की उड़ाने रद्द हो गईं. इससे यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के अंदरूनी कलह का बड़ा नजारा देखने को मिला, जहाँ नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा और मारपीट की. विक्रम विधानसभा सीट पर टिकट बेचे जाने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रभारी और विधायक दल के नेता को खदेड़ दिया.
Bihar Emporium At Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर बिहार एम्पोरियम की शुरुआत की गई है. यहां मधुबनी पेंटिंग, टिकुली आर्ट, सिक्की शिल्प, मंजूषा और सिरेमिक जैसी पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन और बिक्री होगी. इससे न सिर्फ यात्रियों को संस्कृति का अनुभव मिलेगा, बल्कि कारीगरों को वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा.
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई. लैंडिंग के वक्त विमान रवने पर फिसलने लगा था. समय रहते ही पायलट ने विमान को फिर से टेकऑफ करा दिया. पायलट की इस सूझबूझ से 173 यात्रियों की जान बच गई.
ନୂଆଦିଲ୍ଲୀ: ପାଟନାରୁ ଦିଲ୍ଲୀ ଆସୁଥିବା ଏକ ଇଣ୍ଡିଗୋ ବିମାନ ପାଟନା ବିମାନବନ୍ଦରରେ ଜରୁରୀକାଳୀନ ଅବତରଣ କରିଛି। ବିମାନରେ ମୋଟ ୧୬୯ ଜଣ ଯାତ୍ରୀ ଥିଲେ। କୁହାଯାଉଛି ଯେ ବିମାନଟି ଏକ ପକ୍ଷୀ ସହିତ ଧକ୍କା ହେବା ପରେ ଜରୁରୀକାଳୀନ ଅବତରଣ କରାଯାଇଥିଲା। ବିମାନଟି ବିମାନବନ୍ଦରରେ ଅବତରଣ କରିଛି ଏବଂ ସମସ୍ତ ଯାତ୍ରୀ ସୁରକ୍ଷିତ ଅ
Indigo Flight Emergency Landing: पटना से दिल्ली जा रही है इंडिगो की फ्लाइट में बर्ड हिट हुआ है और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. 169 यात्री सवार थे. विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया.
पटना: पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 2634 को तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों में भारी नाराजगी देखी गई. यह फ्लाइट सुबह 10:40 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होनी थी, लेकिन अचानक रद्द होने से यात्री तीन से चार घंटे तक इंतजार करते रहे. यात्रियों को सही जानकारी नहीं मिलने से स्थिति और बिगड़ गई और कई यात्रियों ने हंगामा कर दिया. कुछ लोग टिकट काउंटर पर रीशेड्यूलिंग करवाते दिखे, जबकि अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पकड़ने वाले यात्री बेहद परेशान नजर आए. एयरलाइन की ओर से तत्काल समाधान नहीं मिल सका. इनपुट- सन्नी कुमार
Patna Airport: टना एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी एयरपोर्ट निदेशक के आधिकारिक ईमेल पर 28 जून की रात 1:39 बजे भेजी गई, जो 29 जून की सुबह 6:06 बजे नोटिस में आई. जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं.
Bihar News: पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला, जब चेन्नई और बेंगलुरु से एयर इंडिया की फ्लाइट से आए लगभग 180 यात्रियों को उनके सामान के बिना उतरना पड़ा.
Patna Airport New Terminal: पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन आज यानी मंगलवार (03 जून) से शुरू हो गया है. इसी के साथ पुराना टर्मिनल भवन अब इतिहास बन गया है. अब सभी उड़ानों के यात्री नए टर्मिनल भवन के माध्यम से ही आवागमन करेंगे.
Patna Airport New Terminal: बीते 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था. जिसके बाद 3 जून 2025 यानी कल से इसे आम लोगों के लिए शुरू किया जा रहा है. बता दें कि पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा और बेहतरीन पार्किंग व्यवस्था का लाभ मिलेगा.
PM Modi Met Vaibhav Suryavanshi: बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना एयरपोर्ट पर चर्चित क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की. इस मुलाकात ही तस्वीरों को साझा करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- 'पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात हुई. उनके क्रिकेट कौशल की पूरे देश में प्रशंसा हो रही है! उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं'. देखें वीडियो.
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन 29 मई 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. यह जून के पहले सप्ताह से संचालन शुरू करेगा. हालांकि, कुछ काम अभी भी अधूरे हैं. इस वजह से यह टर्मिनल अगस्त तक पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाएगा.
Patna News: पटना एयरपोर्ट पर मो. राशिद नाम के यात्री के बैग से चेकिंग के दौरान जिंदा कारतूस मिले. इसके उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने बताया कि वह हैदराबाद के रास्ते मस्कट जा रहा था.
Martyr BSF SI Mohammad Imtiaz: कश्मीर में भारत- पाक सीमा पर अपनी ड्यूटी निभाते हुए BSF के सब- इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तेयाज़ शनिवार को पाक हमले में शहीद हो गए थे. वो बिहार के सारण जिले के थे. सोमवार को जन उनका पार्थिव शरीर पटना लाया गया, तो उस वक़्त कोई अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे, न ही उनके परिवार वालों को उचित सहायता प्रदान की गयी.
Patna News: पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया महिला एक मजदूर लग रही है. प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी.
पटना: पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया जब पुणे से आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E653 को लैंडिंग के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लेजर लाइट दिखाई गई. यह घटना विमान के पटना एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले हुई. जब अचानक लेजर लाइट के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया. हालांकि, पायलट की सूझबूझ और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते विमान को सुरक्षित रूप से लैंड करवा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई. एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वायरलेस मैसेज के माध्यम से एयरपोर्ट थाना और फुलवारी शरीफ थाना को सूचना दी.
पटना का जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का नया टर्मिनल बनकर लगभग तैयार हो गया है. इसे फिनिशिंग टच दिया जा रहा है. बहुत जल्द देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस हवाई अड्डा के नए टर्मिनल का शुभारंभ करेंगे. पटना का यह नया टर्मिनल कई मायने में खास बताया जा रहा है.
राज्यसभा में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि पटना एयरपोर्ट के छोटे रनवे के कारण यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन संभव नहीं है. सरकार ने पटना में एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिससे बिहार को वैश्विक हवाई कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
Patna Airport: पटना एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी होने के कारण दिल्ली से वापस लौट रहे मोदी सरकार के मंत्री के विमान को पटना में लैंड करने की अनुमति नहीं दी. जिसके बाद उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा.