Satish Chandra Dubey: 'राहुल गांधी नॉनसेंस व्यक्ति हैं, उनकी बातों को कौन सीरियस लेगा...', केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का विवादित बयान
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2423830

Satish Chandra Dubey: 'राहुल गांधी नॉनसेंस व्यक्ति हैं, उनकी बातों को कौन सीरियस लेगा...', केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का विवादित बयान

Bihar News: केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने लोकसभा में नेता-प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नॉनसेंस व्यक्ति बताया है. वहीं तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर भी तंज कसा है. राजद सांसद सुधाकर सिंह के मामले में कहा कि वह गलत पैरवी कर रहे होंगे.

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे

Satish Chandra Dubey Controversial Statementबीजेपी नेता और केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ी ही विवादित टिप्पणी की है. राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने उन्हें (राहुल गांधी) को नॉनसेंस व्यक्ति बताया. सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को कोई देश में सीरियस नहीं लेता तो अमेरिका में उनकी बातों का कौन सीरियसली लेगा. वह नॉनसेंस व्यक्ति हैं. केंद्रीय राज्य मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी जी जिस परिवार से आते हैं, जिस पार्टी से आते हैं. उनकी पार्टी कितने वर्ष पुरानी है. उनके बाबा, दादा, नाना सभी पार्टी में अच्छी पोस्ट पर रहे हैं. इसके बाद भी देश में उनकी (राहुल गांधी) की बातों को कोई सीरियस नहीं लेता है, तो फिर अमेरिका में उन्हें कौन सीरियस लेगा. 

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने ये बातें कैमूर में कहीं. वह यहां संयुक्त मोर्चा कार्यशाला को आयोजित करने पहुंचे थे. यहां सतीश चंद्र दुबे ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर भी तंज कसा. मंत्री दुबे ने पूछा कि तेजस्वी यादव आखिर किस चीज का आभार यात्रा निकाल रहे हैं? क्या बिहार में चार सीटें जीते हैं, उसका आभार कर रहे हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि तेजस्वी तो देश में परिवर्तन चाहते थे. वो तो हुआ नहीं, क्या उसका आभार दे रहे. आखिर किस चीज का आभार यात्रा निकाल रहे हैं? मंत्री दुबे ने आगे कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक जनता ने उनको एक्सेप्ट किया था. तब बिहार में राजद की सरकार थी, जिसमें उन्होंने बिहार को जंगलराज में झोंक दिया था, क्या उसका आभार करने के लिए वह निकल रहे हैं? 

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: अब कभी एक साथ नहीं आएंगे तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार!

सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि उनके आभार यात्रा से कुछ नहीं होगा, घूमते रहें. बीजेपी नेता ने रामगढ़ विधानसभा के उपचुनाव पर कहा कि रामगढ़ सीट हम जीतेंगे. इस उपचुनाव में चारों की चारों सीट पर एनडीए की जीत होगी और 2025 में भी हमारी प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी. बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह को थानेदार द्वारा हड़काने के मामले में मंत्री जी ने कहा कि सुधाकर सिंह के बातों को जब थानाध्यक्ष सीरियस नहीं ले रहा है, इसका मतलब है कि वो गलत पैरवी कर रहे हैं. उन्होंने कहा ककि राजद की सरकार में इतिहास रहा है कि ब्लॉक अध्यक्ष थाने पर जाकर पुलिसवालों को हड़काता था. अब सरकार बदली है. अब यहां कानून के साथ विकास होता है. अब अपने हिसाब से मदद खोजिएगा या दबाव बनाइएगा तो वह संभव नहीं है, क्योंकि कानून का राज है.

बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News in Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand latest news in hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news