सरायकेला में भाजपा में फिर से शामिल हुए अरविंद सिंह, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत
Advertisement

सरायकेला में भाजपा में फिर से शामिल हुए अरविंद सिंह, बाबूलाल मरांडी ने किया स्वागत

सरायकेला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 03 बार के विधायक रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेहद करीबी बाहुबली अरविंद सिंह ने आखिरकार फिर से भाजपा का दामन थाम कर अपनी घर वापसी करा ही ली.

अरविंद सिंह की हुई बीजेपी में वापसी

सरायकेला: सरायकेला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 03 बार के विधायक रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बेहद करीबी बाहुबली अरविंद सिंह ने आखिरकार फिर से भाजपा का दामन थाम कर अपनी घर वापसी करा ही ली. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने चांडिल में आयोजित कार्यक्रम में ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन किया और एक बार फिर दिखाया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनताओं पर आज भी इनका प्रभाव कायम है.

सरायकेला के चांडिल अनुमण्डल कार्यलय के बगल में भाजपा के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने अपने हजारों के साथ भाजपा में अपनी घर वापसी की, जिसका फायदा भाजपा को न सिर्फ ईचागढ़ और सरायकेला में मिलेगा बल्कि अरविंद सिंह के पार्टी में फिर से आ जाने से पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी. इस विशाल जनसभा में बतौर अतिथि प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ईचागढ़ पहुंचे और झामुमो की अगुवाई में चल रही झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला.

बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड में मौजूदा भ्रष्ट सरकार ने 4 वर्षों तक राज्य को लूटने का काम किया है. जल, जंगल, जमीन की राजनीति करने वाली पार्टी प्रमुख घोटाले के चलते आज जेल में है. अब सरायकेला से मुख्यमंत्री बने चंपई सोरेन के लिए बड़ी चुनौती है कि भ्रष्टचार में लिप्त लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई करें, नहीं तो मुख्यमंत्री का भी वही हाल होगा. 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल रिसोर्ट में भाजपा के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता अरविंद सिंह भी भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. पूर्व विधायक अरविंद सिंह को पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलवाने के बाद आयोजित विशाल सम्मेलन में अपने हजारों समर्थकों के साथ अरविंद सिंह ने भाजपा का दामन थामा.

ईचागढ़ में विशाल जन समूह का संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में रूठना, मनाना, मिलना, साथ बिछड़ना चलता रहता है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी में पुन: वापसी की है. अरविंद सिंह ने कहा कि झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बनकर बाबूलाल मरांडी ने विकास को जो गति प्रदान की, राज्य आज भी इस राह पर चल रहा है. ऐसे में दोबारा इन्हें राज्य की कमान सौंपना जरूरी हो जाता है. 

अरविंद सिंह ने कहा कि तीन बार ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करने का मौका जनता ने दिया. इस मुहिम को आगे बढ़ने का दोबारा संकल्प लेना है. अरविंद सिंह ने कहा कि राजनीति में जनता सर्वोपरि है, लोकतंत्र में जनता की आवाज को बुलंद करने दोबारा भाजपा का साथ मिला है. इससे पूर्व विशाल जन समूह को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी, दिवंगत पूर्व विधायक साधु चरण महतो की पत्नी सारथी महतो ने भी संबोधित किया.

Trending news