Patna Metro Video: पटना मेट्रो परियोजना की धीमी रफ्तार को लेकर बिहार कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोला है. बिहार कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना कछुए की गति से भी धीमी चल रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा, तो 100 सालों में भी पटना मेट्रो अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएगा. राजेश राठौड़ ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना की शुरुआत बड़े-बड़े दावों और वादों के साथ की गई थी.
Patna Metro: पटना मेट्रो रेल का प्राथमिकता कॉरिडोर मलाही पकड़ी से खेमनीचक खंड के लिए तैयारियों के अंतिम चरण में है. उप-मुख्य सेवा सचिव सुधीर कुमार ने सुरक्षा, तकनीकी प्रणालियों और यात्री सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर परिचालन की उच्चतम तैयारियों का जायजा लिया.
Patna Metro: पटना मेट्रो कॉरिडोर-2 के मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच 800 मीटर लंबी टनल की खुदाई फिर से शुरू होने जा रही है. भारतीय रेलवे की एनओसी मिलने के बाद तीन महीने से रुका काम अब 12 मार्च, 2026 से तेज रफ्तार से पूरा होगा.
Patna Metro New Station: पटना मेट्रो में दो नए स्टेशन जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है. आज (26 फरवरी) भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक मेट्रो का ट्रायल रन किया गया. भूतनाथ से मेट्रो खेमनीचक पहुंची और उसके बाद मलाही पकड़ी उसके बाद फिर भूतनाथ तक मेट्रो को वापस लाया गया.
Patna Metro: पटना मेट्रो के विस्तार का काम तेजी से जारी है और शहरवासियों के लिए जल्द ही बड़ी सुविधा आने वाली है. भूतनाथ से मलाही पकड़ी सेक्शन में दो नए मेट्रो स्टेशन अगले महीने शुरू होंगे. 26 फरवरी 2026 को नए सेक्शन के ट्रायल रन के कारण मेट्रो सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. 27 फरवरी से सेवाएं सामान्य समय पर फिर से शुरू होंगी, जिससे शहरवासियों के लिए यात्रा और भी तेज, सुरक्षित और आसान हो जाएगी.
Patna Metro Update: पटना मेट्रो के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल–जीरो माइल–मलाही पकड़ी कॉरिडोर पर परिचालन शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है. भूतनाथ से आगे नए सेक्शन पर अग्नि सुरक्षा सत्यापन पूरा कर लिया गया है और जल्द ही सीएमआरएस निरीक्षण के बाद एनओसी मिलते ही मेट्रो सेवा शुरू होगी, जिससे पूर्वी पटना के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
Patna Metro: अग्नि निरीक्षण के साथ सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को किया शामिल गया है. वहीं, मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन अग्नि सुरक्षा जांच में सफल रहा. बिहार अग्निशमन सेवा निदेशक और टीम मेट्रो स्टेशन पर अग्नि सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे.
Patna Metro News: पटना मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर पर काम तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है. मलाही पकड़ी तक मेट्रो परिचालन जल्द शुरू होने की उम्मीद है. ट्रायल रन और सेफ्टी मंजूरी के बाद आम लोगों को मेट्रो की सुविधा मिलेगी, जिससे पूर्वी पटना में यातायात दबाव कम होगा और सफर आसान बनेगा.
पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को आवश्यक तकनीकी कार्यों और पावर ब्लॉक के कारण मेट्रो परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया है. यह कदम मेट्रो की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है. मेट्रो सेवाएं 29 जनवरी से पुनः नियमित रूप से शुरू हो जाएंगी.
Patna Metro News: दानापुर से रूपसपुर के बीच 3.50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का लगभग 90 प्रतिशत सुपर स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है. खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन से मीठापुर तक एलिवेटेड ट्रैक निर्माण का काम तेजी से चल रहा है. मलाही पकड़ी से भूतनाथ स्टेशन के बीच बचा हुआ निर्माण कार्य भी अपने अंतिम स्टेज पर है.
Patna Metro News: पटना मेट्रो के निर्माणाधीन स्टेशनों खेमनीचक और मलाही पकड़ी के निर्माण कार्य की निदेशक संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने समीक्षा की.
Patna Metro: पटना वासियों की सपनों की ट्रेन यानी पटना मेट्रो का शुभारंभ हो चुका है. सीएम नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे. पटना मेट्रो की पहली ट्रेन में सफर करके सीएम नीतीश कुमार ने आनंद उठाया.
Patna Metro From 2011 To 2025: पटना वासियों के सपनों की ट्रेन यानी पटना मेट्रो का आज (06 अक्टूबर) शुभारंभ हो चुका है. सीएम नीतीश कुमार के लिए भी यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने भी बहुत मेहनत की है. सीएम ने साल 2011 में पटना मेट्रो का सपना देखा था और उसे धरातल में उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी. पटना मेट्रो के शुभारंभ के अवसर पर उसके हर यादगार लम्हें को यहां देखिए...
Patna Metro First Train: आज (06 अक्टूबर) का दिन पटनावासियों के लिए यादगार बन गया है. सीएम नीतीश कुमार के हाथों से आज पटना मेट्रो का उद्घाटन हो गया है. शुभारंभ के साथ ही मेट्रो ट्रेन के दरवाजे आम जनता के लिए खोल दिए गए हैं.
Patna Metro Inaugration News: पटना के लोग सोमवार से मेट्रो की सवारी कर पाएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेट्रो का उद्घाटन करेंगे. पहले चरण में रेड लाइन के तीन स्टेशनों पर 9 किलोमीटर का सफर तय होगा. मेट्रो का नया ऑरेंज लुक, मधुबनी पेंटिंग और धरोहर की तस्वीरें यात्रियों को बिहार की सांस्कृतिक पहचान से भी रूबरू कराएंगी.
Patna Metro: पटना मेट्रो का इंतजार खत्म होने जा रहा है. राजधानी वासियों के लिए यह बड़ी खबर है कि पटना मेट्रो का उद्घाटन कल यानी 6 अक्टूबर को होने जा रहा है. राज्य सरकार ने इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा कर दी है. पटना मेट्रो के शुरू होने से शहर में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है. इससे लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और सफर का समय भी कम होगा.
Patna Metro Inauguration Update: पटना मेट्रो का अंतिम ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, लेकिन सुरक्षा प्रमाण पत्र न मिलने से उद्घाटन की तारीख घोषित नहीं हो सकी है. सरकार चाहती है कि दीपावली से पहले मेट्रो शुरू हो जाए. हालांकि, चुनाव की तारीखों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने का डर इस योजना पर पानी फेर सकता है.
Patna Metro News: पटनावासियों के सपने की ट्रेन यानी पटना मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है. ट्रायल निरीक्षण के दौरान पटना मेट्रो ने सभी मानकों को पास कर लिया है. इसी के साथ अब मेट्रो ट्रेन आम जनता के लिए खुलने को तैयार है.
Patna Metro Big Update: बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि इसी महीने के आखिरी तक पटना मेट्रो का उद्घाटन कर दिया जाएगा. मंत्री जिवेश कुमार ने ऐलान किया कि आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 6.20 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन का शुभारंभ होगा.
Patna Metro Update: पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का पहला चरण इस महीने से शुरू होगा. आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 6.20 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर तैयार है. सरकार ने फेज-2 में बिहटा एयरपोर्ट और एम्स को जोड़ने की घोषणा की है. इससे राजधानी में जाम की समस्या कम होगी और यात्रा सुविधाजनक बनेगी.
Patna Metro Security News: पटना मेट्रो के डिपो, स्टेशन और ट्रेनों का गहन निरीक्षण किया गया था. इस दौरान सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई. जांच के लिए मेट्रो को ट्रैक पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ाया गया था.
Patna Metro: पटना मेट्रो का ट्रायल सफल रहा है और चुनाव से ऐन पहले सरकार जरूर चाहेगी कि इसका शुभारंभ चुनाव से पहले हो. ऐसे में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले पटना मेट्रो का शुभारंभ होना ही है. इंतजार बस पीएमओ से समय मिलने का है.