CM नीतीश ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं को दिया नियुक्ति पत्र
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar2112210

CM नीतीश ने सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं को दिया नियुक्ति पत्र

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया.

सीएम नीतीश ने दिए नियुक्ति पत्र

पटना:CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार सचिवालय सेवा अंतर्गत सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों, सहायक प्राध्यापकों एवं व्याख्याताओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया. नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान 1,333 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों तथा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत 228 सहायक प्राध्यापकों एवं 572 व्याख्याताओं सहित कुल 2,133 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, दीपिका कुमारी, जितेंद्र कुमार मंडल, सरिता कुमारी, सुशील कुमार, रुपा कुमारी, नीलम कुमारी तथा व्याख्याता पियूष कुमार पाठक, शिप्रा भदानी एवं सहायक प्राध्यापक सारिका कुशवाहा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री ने भी दिए नियुक्ति पत्र

इस कार्यक्रम में 50 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे. इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव डॉ. बी. राजेन्दर, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभ्यर्थी भी इस नियुक्ति पत्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

इनपुट- आईएएनएस

ये भी पढ़ें- Bihar News: बेगूसराय पुलिस का क्रूर चेहरा, वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार की आंख फोड़ी

Trending news