भीषण गर्मी में घंटों तक बिजली कटौती से परेशान झारखंड की जनता
Advertisement

भीषण गर्मी में घंटों तक बिजली कटौती से परेशान झारखंड की जनता

भीषण गर्मी और लू चलने के बीच राज्य में घंटों लंबी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं. राज्य की राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक सबसे ज्यादा था. 

भीषण गर्मी में घंटों तक बिजली कटौती से परेशान झारखंड की जनता

रांची: भीषण गर्मी और लू चलने के बीच राज्य में घंटों लंबी बिजली कटौती से लोग काफी परेशान हैं. राज्य की राजधानी रांची में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में अब तक सबसे ज्यादा था. शहर के कई क्षेत्रों में आज घंटों बिजली गुल रही. 

लोगों को झेलनी पड़ रही बिजली की कटौती
राजधानी के कोकार, हर्मु, दोरांडा और अशोक नगर में लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी. कोकार के न्यू कालोनी इलाके में 12 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली नहीं रही. कालोनी के निवासी अमित महतो ने बताया, ‘देरा रात करीब डेढ़ बजे बिजली गई. वह अंतत: दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आयी है.’ 

भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया ट्वीट
झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने ट्वीट किया है, ‘इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती से सरकारी अस्पतालों में भर्ती लोगों को परेशानी हो रही है.’ रांची में झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया, ‘कल रात कुछ क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित थी. कई जगहों से ट्रांसफॉर्मर में दिक्कत की भी सूचना है. शुक्रवार दोपहर आपूर्ति बहाल कर ली गई.’ 

तीन-चीर दिनों तक भीषण गर्मी  का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कम से कम तीन-चार दिनों से भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए लू चलने का ‘रेड अलर्ट’, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और शनिवार तक अन्य जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. 
इनपुट- भाषा के साथ 

यह भी पढ़ें- Bihar: सुशासन बाबू के राज में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने बुरी तरह पीटा, पटना में महिला IPL खिलाड़ी से बदतमीजी

यह भी पढ़ें- प्यार,धोखा और फिर हत्या! प्रेमी ही निकला नाबालिग प्रेमिका का कातिल

Trending news