झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले फेज की वोटिंग. राज्य की 43 सीटों पर होगा मतदान होना है. पूर्व सीएम चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा सहित कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर.
झारखंड के चुनावी रण में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्द एक बार फिर बड़ा मुद्दा बन गया है. झारखंड का संथाल इलाका हमेशा से बांग्लादेशी घुसपैठ के लिए चर्चा में रहता है. क्योंकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस इलाके में तेजी से आदिवासियों की आबादी घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है. वहीं BJP अब लगातार इस मुद्दे को उठा रही हैं.
अयोध्या में रामलला लगभग तीन दशकों तक टेंट में रहने को मजबूर हुए थे । कुछ इसी तरह का एक मामला झारखंड के पलामू में हुआ है..जहां भगवान कुबेर पिछले चार दशकों से एक थाने में बंद हैं...और रिहाई का इंतजार कर रहे हैं । अब आप भी सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा क्या हो गया कि भगवान कुबेर जो धन के देवता हैं, जिनके सामने लोग धन कमाने के लिए नतमस्तक रहते हैं, वो भगवान कुबेर पिछले 38 वर्षों से थाने में बंद क्यों हैं ?..इस सवाल का जवाब जानने समझने के लिए ज़ी न्यूज़ की टीम...पलामू के उस मंदिर में पहुंची..जहां भगवान कुबेर..कोर्ट कचहरी के चक्कर में फंसे हुए हैं...
Jharkhand News: 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट में 47 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार ने बहुमत हासिल कर लिया है. लेकिन अब तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पाया है.
Rahul Gandhi: न्याय यात्रा के दौरान रांची पहुंचे राहुल गांधी ने कहा, हमें लगा कि बीजेपी और आरएसएस ने देश में नफरत और हिंसा फैलाई है. इसलिए मैंने आप सभी के बीच आने, एकजुट होने और आपके मुद्दों को संबोधित करने के बारे में सोचा. यही लक्ष्य है भारत जोड़ो न्याय यात्रा का.
बुधवार 31 जनवरी को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के CM पद से इस्तीफा देने के बाद ही प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 6 घंटे से अधिक समय के पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद हेमंत सोरेन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उनकी याचिका पर शुक्रवार 2 फरवरी को सुनवाई की जाएगी. वहीं, हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन ने राजभवन में झारखंड में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया.
झारखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों का कहना है कि आज मुख्यमंत्री आवास पर गठबंधन के विधायक दल की अहम बैठक है. इस बैठक के दौरान तमाम मंत्री बैठेंगे और अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इस रिपोर्ट में जानें क्या है पूरा मामला.
झारखंड की हेमंत सरकार पर ईडी के द्वारा लगातार सम्मन भेजे जाने के विरोध में चतरा में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है. झामुमो जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति के नेतृत्व में शहर में मसाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया.
दुमका नगर थाना में चार जिलों के दर्जनों युवकों को सरकारी नौकरी देने के नाम पर 70 लाख से ज्यादा रूपये का ठगी मामला सामने आया है.
RIIMS Lab Technician Job: झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश एसए पाठक ने रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में लैब टेक्नीशियन की 33 पदों की नियुक्ति को रद्द कर दिया है. अदालत ने रिम्स से 12 सप्ताह के भीतर नई मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया है और उसके बाद ही नियुक्ति की जा सकेगी. इससे पहले मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था. जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019 में लैब टेक्नीशियन के पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे.
Hemant Soren: सभी विधायकों ने बैठक में कहा कि सीएम वे मौजूदा सीएम हेमंत सोरेन के हर फैसले के साथ कंधे से कंधे से मिलाकर खड़े हैं. वहीं, बैठक के दौरान हेमंत सोरेन ने गठबंधन के विधायकों से कहा कि वे इस्तीफा देने नहीं जा रहे हैं.
Tejashwi Yadav on Jharkhand ED Raid: झारखंड में ED की कार्रवाई पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि ये न तो पहली बार है, ना अंतिम बार है। ये सिलसिला तो चलता ही रहेगा जब तक चुनाव रहेंगे। जो भी जांच एजेंसियां हैं, सब लोग दबाव में काम कर रहे हैं.
Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के सिलक्येरा में टनल से बाहर आए झारखंड के 15 मजदूरों को फ्लाइट से वापस लाया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार के अफसरों की टीम उत्तरकाशी रवाना हो गई है. हॉस्पिटल से छुट्टी मिलते ही इन्हें देहरादून से दिल्ली और उसके बाद रांची लाया जाएगा.
झारखंड के रांची से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की ससुराल में घुट-घुट कर जी रही थी. शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था. इसके बाद पीड़िता के पिता ने ससुराल में परेशान हो रही बेटी को वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली. जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया. बेटी के इस अनोखी विदाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.
Raghuvar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा का गवर्नर बनाया गया है. इस मौके पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वो खरा उतरने की कोशिश करेंगे.
थर्ड जेंडर के लिए घोषित पेंशन योजना की मंगलवार को रांची से शुरुआत हुई. रांची उपायुक्त कार्यालय में किन्नर समुदाय के लोगों का फॉर्म भर गया. साथ ही जिनका टीजी कार्ड बन गया है उनको पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा. बता दे की योजना के तहत ट्रांसजेंडर कार्ड धारी व्यक्ति को प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन दी जाएगी. विभिन्न संस्थाओं के द्वारा किन्नर समुदाय को यह जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है. साथ ही साथ उन्हें इस योजना से जोड़ा जा रहा है. इसमें टीजी कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड के साथ बाकी योजनाओं से उन्हें जोड़ना शामिल है.
झारखंड सरकार ग्रामीण इलाकों में विकास की कितनी भी बातें कर ले, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है. सड़क खराब होने के कारण पिछले चार-पांच वर्षों से बानो थाना क्षेत्र के पोंगलोया के बारटोली में एंबुलेंस नहीं जा रही थी. जिससे खासकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. पिछले दिनों बारटोली में एंबुलेंस के अभाव में एक नवजात शिशु की मौत हो गयी थी. जन प्रतिनिधियों की अपेक्षाओं और सरकार के उदासीन रवैये से तंग आकर बरटोली के ग्रामीणों ने खुद ही श्रमदान कर सड़क मरम्मत का निर्णय लिया और पूरे गांव के छोटे-बड़े, बच्चे-बूढ़े सभी एकजुट हो गये.
Jharkhand Heavy Rain and Lightning Death: ଝାଡ଼ଖଣ୍ଡ ଠାରେ ହୋଇଥିବା ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ଏବଂ ବଜ୍ରପାତ କାରଣରୁ ରାଜ୍ୟର ବିଭିନ୍ନ ଅଞ୍ଚଳରେ ୮ ଜଣଙ୍କ ମୃତ୍ୟୁ ହୋଇଛି।
Jharkhand Haj Committee: झारखंड हज कमेटी ने प्रदेश के गरीब होनहार बच्चों को सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने की कवायद में जुट गया है. झारखंड हज कमेटी को सरकार से मान्यता नहीं मिली है. इसपर इरफान अंसारी का दर्द छलक गया.
Naxalite Attack in Jharkhand: सुरक्षाबलों के बढ़ते दबाव और सरकारों की सख्ती से नक्सली बौखलाहट में हैं. वे अब आम ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार रहे हैं.
Chatra Crime: झारखंड के चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र में हुए शालिग्राम उपाध्याय ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने 24 घंटों के भीतर ही खुलासा कर दिया है. एसपी राकेश रंजन द्वारा चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम के हाथ ये कामयाबी लगी है.
Jharkhand News: झारखंड में ब्यूरोक्रैसी की हालत पस्त है. राज्य अभी आईएएस-आईपीएस अफसरों की भारी कमी झेल रहा है. जिसके चलते राज्य प्रशासन में कई अहम पद या तो खाली हैं या फिर प्रभार में चल रहे हैं. दूसरी तरफ बड़ी संख्या में अफसरों को अभी भी पोस्टिंग नहीं मिल पा रही है.