Buxar Sewage Treatment Plant: बक्सर गोलंबर से छोटकी सारिमपुर जाने वाली सड़क के किनारे एसटीपी का निर्माण हो रहा था, लेकिन जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद होने से यह काम रुक गया और करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद योजना अधूरी रह गई.
Bihar crime: खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के गौडाचक गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि महज छह सौ रुपया के लेनदेन को लेकर दोस्त में बिबाद हुआ जिसके बाद युवक की मारपीट कर हत्या कर दी गई. वहीं खगड़िया के अलौली थाना क्षेत्र के गौड़ाचक गांव में 600 रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पंकज कुमार के रूप में हुई है.
Buxar Road Accident: बताया जा रहा है कि यूपी की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर और बिहार की तरफ यूपी जा रहे ट्रक दोनों ओवर स्पीड में थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए तो वहीं ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.
Giriraj Singh News: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. इसी बीच उन्होंने धर्मपरिवर्तन को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. दरअसल, गिरिराज सिंह ने कहा है कि- 'बक्सर में धर्मपरिवर्तन का धंधा जोरों पर चलता है'. इसके आलावा गिरिराज सिंह ने और क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
बिहार के बक्सर में धर्म परिवर्तन का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां हिंदू लोगों को ईसाई बनाने की कोशिश की जा रही थी. इसके लिए पादरी महिलाओं का सिंदूर धुलवाकर उनके सिर पर क्रॉस बनाते देखा गया, जिसका वीडियो भी सामने आ गया है.
BJP Leader vs RJD MP: बिहार का सियासी टेंपरेचर बढ़ सकता है. इसकी वजह है राजद और बीजेपी नेता के बीच टकराहट. दरअसल, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को बीजेपी नेता मिथिलेश तिवारी ने लीगल नोटिस भेजा है.
Buxar News: गधे की मौत पर मुआवजे की मांग को लेकर गांववालों ने बिजली विभाग का घेराव करके प्रदर्शन किया. इस पर विभाग के जूनियर इंजीनियर ने पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
Buxar News: बिहार के बक्सर के नया भोजपुर में जीविका दीदियों ने जमकर हंगामा मचा दिया. दरअसल, वहां जीविका दीदियों द्वारा सड़क पर प्रदर्शन किया जा रहा था. जिसका नोडल पदाधिकारी वीडियो बनाने लगे. पदाधिकारी को वीडियो बनाते देख जीविका दीदियों को गुस्सा आ गया. जिसके बाद नोडल पदाधिकारी की बीच सड़क पर पिटाई कर दी. वहीं इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.
Buxar News: बक्सर सेंट्रल जेल के एक कैदी का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल पत्र में कैदी ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया है. वहीं, बक्सर एसपी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए है. हालांकि, कहा जा रहा है कि यह पत्र जेल से वायरल नहीं किया गया है.
Buxar News: मुरार थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट की घटना घटित होने की उनके पास कोई सूचना नहीं आई है. वहीं शिक्षकों का कहना है कि आरोपी छात्र दूसरे स्कूल का था.
Buxar News: बिहार के बक्सर में मानसून की पहली बरसात के बाद सब्जियों के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशान बढ़ा दी है. यही वजह है कि लोगों के किचन का बजट भी बिगड़ गया है. बता दें कि बक्सर के बाजार में कोई भी हरी सब्जी 40 रुपए किलो से काम नहीं बिक रही है. जानकारी के मुताबिक, बक्सर में टमाटर 80 से 100 रुपए किलो. तो वहीं प्याज 40 से 50 रुपए किलो बिक रहा है. परवल की बात करें तो परवल 60 रुपए किलो बिक रहा है. वहीं बैगन 50 रुपए किलो के पार है. देखें वीडियो.
Vaishali News: 21 जून को पुलिस ने एक शव बरामद किया था उसे सन्नी का घोषित करते हुए, उसका पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया था.
Buxar News: बिहार के बक्सर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि पुलिस ने 3 लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं शराब पास कराते दो होमगार्ड जवान पर भी एक्शन हुआ है. देखें वीडियो.
पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा- पटना और दिल्ली के शहजादों के लिए अपना परिवार ही सब कुछ है, जबकि मेरे लिए तो आप ही परिवार और वारिस हैं.
Buxar News: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव प्रचार का दौर लगातार जारी है. लिहाजा, पीएम मोदी भी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल एक बार फिर बिहार का दौरा करेंगे. जहां वो पटना, काराकाट और बक्सर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. लिहाजा, पीएम मोदी के बक्सर आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. देखें वीडियो.
PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार का दौरा करने आ रहे हैं. बता दें कि पीएम मोदी कल यानी कि 25 मई को बिहार का दौरा करेंगे. इस दौरान वो राज्य के तीन जगहों पर कार्यक्रम करेंगे. इन जगहों में पटना, काराकाट और बक्सर शामिल हैं. पीएम मोदी के सभा को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है. देखें वीडियो.
Bihar Weather Update Buxar: बिहार के बक्सर में बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. बता दें कि बारिश से पहले वहां का पारा चढ़ा हुआ रहता था. जबकि, अब बारिश होने के बाद तापमान में गिरावाट दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक वहां का पारा लगभग 4 डिग्री तक डाउन हुआ है. ऐसे में बारिश होने के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. देखें वीडियो.
Buxar Fire News: बिहार के बक्सर में आग 12 घरों में भीषण लग गई. बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली और दर्जन भर झोपड़ी नुमा घर में आग की लपटें फैल गई. अगलगी की इस घटना में घर में रखा सारा सामान खाक हो गया. वहीं 22 अप्रैल को एक घर में शादी होने वाली थी. जबकि, शादी वाले घर का सामान भी खाक हो गया. घटना बक्सर शहर के सिंडिकेट के पास का बताया जा रहा है. देखें वीडियो.
Bihar Politics: बिहार के बक्सर में आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है. दरअसल, सुधाकर सिंह ने सीएम नीतीश कुमार और बक्सर के सांसद अश्विनी कुमार चौबे पर जोरदार हमला बोला है. आरजेडी नेता ने सीएम नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा है कि- 'नीतीश कुमार किसान विरोधी हैं'. इसके आगे सुधाकर सिंह ने क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
Lok Sabha Election 2024: बक्सर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके और वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 में बक्सर सीट से भाजपा ने उनका टिकट काट दिया है. जिसके बाद पहली बार मीडिया में अश्विनी चौबे का दर्द छलका है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि- 'बक्सर का हूं, बक्सर का ही रहूंगा'. इसके आगे उन्होंने क्या कुछ कहा है. देखिए इस वीडियो में.
Buxar News: बक्सर से बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी अपने क्षेत्र यानी कि बक्सर पहुंचे. टिकट मिलने के बाद यह पहला मौका था, जब भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी बक्सर पहुंचे हो. वहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद से बीजेपी उम्मीदवार ने क्या कुछ कहा. देखिए इस वीडियो में.
Buxar News: होली खेलकर दोनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ उमरपुर गंगा घाट गंगा स्नान करने गए थे. स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में जाकर डूबने लगा. उसे बचाने गए दूसरा युवक भी गहरे पानी मे डूब गया.