Surya Grahan 2022: रांची के मंदिरों के पट क्यों हुए बंद, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1409872

Surya Grahan 2022: रांची के मंदिरों के पट क्यों हुए बंद, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 09 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है

Surya Grahan 2022: रांची के मंदिरों के पट क्यों हुए बंद, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

रांचीः Surya Grahan 2022: भारत समय दुनिया के कई हिस्सों में आज सूरज ग्रहण देखा जाएगा. सूर्य ग्रहण आज 4:22 मिनट से 5:42 तक रहेगा. सूतक 12 घंटे पूर्व करीब सुबह 4:00 बजे से लगा हुआ है. इस दौरान राजधानी रांची के सभी मंदिर के पट बंद कर दिए गए हैं. माना गया है सूतक काल में भगवान को स्पर्श नहीं किया जाता है ,साथ ही कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं ना ही कोई धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं.

पंडित जी के अनुसार ग्रहण काल में विशेषकर गर्भवती स्त्रियों को सावधानी बरतनी चाहिए उन्हें ग्रहण काल मे घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. इस वक्त जाप करना लाभदाई होता है. ग्रहण काल के बाद लोगों को स्नान और दान कर अपने आगे के कार्य करने चाहिए आज सुबह 5:42 के बाद ग्रहण काल समाप्त होगा.

क्या होता है सूतक काल
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे या 09 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण समय से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, जबकि चंद्र ग्रहण में सूतक काल 09 घंटे पूर्व प्रारंभ होता है. सूतक काल को एक प्रकार से अशुभ समय मानते हैं, इसमें कोई भी मांगलिक शुभ कार्य नहीं करते हैं. ग्रहण के समापन के कुछ समय बाद सूतक काल का अंत होता है. जिस स्थान पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है, वहां पर सूतक काल मान्य होता है.

सूर्य ग्रहण 2022 समय
आज सूर्य ग्रहण का प्रारंभ शाम 04:28 बजे से होगा और इसका समापन शाम 05:30 बजे होगा. स्थान के आधार पर इसके प्रारंभ और समापन के समय में थोड़ा बहुत परिवर्तन संभव है. सूर्य ग्रहण 2022 का सूतक काल समय भी लंबा है. सूर्य ग्रहण का सूतक काल आज प्रात: 03:17 बजे लेकर शाम 05:42 बजे तक है.

 

Trending news