विवादित लेख पर कांग्रेस आलाकमान ने संजय निरूपम से मांगा जवाब
Advertisement
trendingNow1280857

विवादित लेख पर कांग्रेस आलाकमान ने संजय निरूपम से मांगा जवाब

कांग्रेस की मुखपत्र 'कांग्रेस दर्शन' में छपे विवादित लेख को लेकर मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। पार्टी आलाकमान ने पत्रिका में जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करने और सोनिया गांधी के पिता को ‘फासीवादी सैनिक’ करार देते हुए लिखे गए लेखों के मुद्दे पर उनसे जवाब तलब किया है।

विवादित लेख पर कांग्रेस आलाकमान ने संजय निरूपम से मांगा जवाब

नई दिल्ली : कांग्रेस की मुखपत्र 'कांग्रेस दर्शन' में छपे विवादित लेख को लेकर मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। पार्टी आलाकमान ने पत्रिका में जवाहर लाल नेहरू की आलोचना करने और सोनिया गांधी के पिता को ‘फासीवादी सैनिक’ करार देते हुए लिखे गए लेखों के मुद्दे पर उनसे जवाब तलब किया है।

वरिष्ठ नेता ए.के. एंटनी की अध्यक्षता वाली कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने इस विवाद को लेकर निरूपम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समिति सूत्रों ने बताया कि ‘कांग्रेस दर्शन’ में प्रकाशित लेखों को लेकर निरूपम से कुछ ही दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। गुलाम नबी आजाद और सुशील कुमार शिंदे समिति के सदस्य हैं जबकि मोतीलाल वोरा इसके सदस्य सचिव हैं।

इस विवाद से शर्मसार हुई कांग्रेस ने पिछले महीने मुंबई में अपने मुखपत्र से दूरी बना ली थी क्योंकि इसमें प्रकाशित कुछ लेखों में नेहरू की कश्मीर नीति की आलोचना की गयी थी और आरोप लगाया गया था कि सोनिया के पिता एक ‘फासीवादी सैनिक’ थे ।

संपादकीय से नाराज पार्टी ने मुखपत्र के संपादक संजय निरूपम को इस गलती के लिए माफी मांगने को मजबूर किया। मुखपत्र की संपादकीय विषय वस्तु को देखने वाले सुधीर जोशी को पद से पहले ही हटाया जा चुका है। निरूपम ने बाद में कहा था कि उन्हें मुखपत्र में प्रकाशित सामग्री की विषय वस्तु के बारे में जानकारी नहीं थी। हाल ही में मुंबई कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सोनिया गांधी से मिलकर उनसे इस मामले की शिकायत की थी जिनमें पार्टी महासचिव गुरुदास कामत भी थे।

जर्नल से अपना पल्ला झाड़ते हुए कांग्रेस ने पूर्व में कहा था कि पार्टी ने निरूपम को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाया था न कि किसी पत्रिका का संपादक। इस विवाद के उठने के बाद से ही निरूपम की ‘मंशा’ को लेकर सवाल उठने लगे थे। पूर्व शिवसैनिक निरूपम का कद पार्टी में शामिल होते ही काफी बढ़ गया था।

Trending news