राजनाथ ने जदयू से पूछा-मोदी ने क्या अपराध किया
Advertisement
trendingNow156100

राजनाथ ने जदयू से पूछा-मोदी ने क्या अपराध किया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या अपराध किया है, जिससे जदयू ने राजग से नाता तोड़ लिया।

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को जदयू पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या अपराध किया है, जिससे जदयू ने राजग से नाता तोड़ लिया।
जदयू के भाजपा से संबंध तोड़ने के बाद बिहार पहली बार आए राजनाथ सिंह ने उस पर हमला बोलते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या अपराध किया है जिससे जदयू ने राजग से नाता तोड़ लिया।
जदयू के आरोप को खारिज करते हुए राजनाथ ने कहा कि 2002 से लेकर मई 2013 तक मोदी के साथ कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि जदयू के नेतृत्व ने 17 साल पुराने अच्छे संबंध को तोड़ लिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी को केवल चुनाव प्रचार अभियान समिति का प्रमुख बनाया था कि न कि प्रधानमंत्री का उम्मीदवार ऐसे में जदयू दूसरी पार्टी के अंदुरूनी मामलों पर निष्कर्ष निकालकर उसने राजग से बाहर जाने को चुना।
राजनाथ ने कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने बारे में निर्णय लेने को स्वतंत्र है। मोदी की लोकप्रियता और वोट दिलाने की क्षमता को देखते हुए उनकी पार्टी ने भी उन्हें चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया और ऐसा करके क्या गलत किया।
राजनाथ ने भाजपा से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना विश्वास मत हासिल करने में उनके द्वारा कांग्रेस की मदद लिए पर कहा कि ऐसा करके उन्होंने गलती की है। उन्होंने नीतीश को सलाह दी की कि आप किसी और के साथ गठबंधन कर लीजिए पर कांग्रेस जिसकी नैया डूबने वाली है, उसके साथ गठबंधन नहीं करिये।
जदयू के भाजपा से नाता तोडने पर नीतीश द्वारा भाजपा के मंत्रियों को बिना उन्हें इस्तीफा देने का मौका देकर एकाएक हटाए जाने को गलत बताते हुए उनकी इस कार्रवाई को एकतरफा बताया।
नरेंद्र मोदी को सुशासन और विकास का प्रतीक चिन्ह बताते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उनकी उपलब्धियों की चर्चा विश्व में हो रही है। राजनाथ ने कहा कि भाजपा शासित अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी अपने-अपने राज्यों में बेहतर काम कर रहे हैं उनके बेहतर क्रियालाप के मद्देनजर उन्हें विश्वास है कि भाजपा के केंद्र में सत्ता में आने से सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक दलदल से देश बाहर आ सकेगा।
राजनाथ ने केंद्र की कांग्रेसनीत सप्रंग सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने इस देश पर 54-54 सालों तक देश पर हुकूमत की है, लेकिन 120 करोड़ की आबादी वाले भारत की आज गिनती विश्व के गरीब देशों में होती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किसी दल ने अगर भारत की छवि को धूमिल करने का काम किया है तो वह केवल कांग्रेस ने किया है।
राजनाथ ने आरोप लगाया कि जबसे संप्रग केंद्र में सत्ता में आयी है देश में मंहगाई बढ़ती जा रही है और इसे छह महीने में रोक देने का दावा करने वाली यह सरकार उसे आजतक नहीं रोक पायी है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा की पिछली राजग सरकार की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय हमने महंगाई को बढ़ने नहीं दिया।
राजनाथ ने भाजपा से नाता तोड़ने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना विश्वास मत हासिल करने में उनके द्वारा कांग्रेस की मदद लिए पर कहा कि ऐसा करके उन्होंने गलती की है। उन्होंने नीतीश को सलाह दी की कि आप किसी और के साथ गठबंधन कर लीजिए पर कांग्रेस जिसकी नैया डूबने वाली है, उसके साथ गठबंधन नहीं करिये।
जदयू के भाजपा से नाता तोड़ने पर नीतीश द्वारा भाजपा के मंत्रियों को बिना उन्हें इस्तीफा देने का मौका देकर एकाएक हटाए जाने को गलत बताते हुए उनकी इस कार्रवाई को एकतरफा बताया। (एजेंसी)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news