Advertisement
trendingNow1486795

ट्रेड यूनियन हड़तालः ओडिशा में हिंसक प्रदर्शन, प. बंगाल में TMC-CPM कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

श्रमिक संघों ने ट्रेड यूनियन अधिनियम-1926 में प्रस्तावित संशोधनों का भी विरोध किया है.

फोटो सौजन्य: ANI
फोटो सौजन्य: ANI

नई दिल्लीः केंद्र सरकार की ‘जन-विरोधी’ नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार से 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 48 घंटे के राष्ट्रव्यापी बंद का आह्वान किया है. देश के कई हिस्सों विरोध की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. कई बस सेवाएं बाधित हैं तो कहीं रेलवे ट्रैक रोककर प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी बीच पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों से हिंसा की खबरें भी आई है. बता दें कि 48 घंटों की इस हड़ताल में इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हो रहे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ इसमें भाग नहीं ले रहा है.

श्रमिक संघों ने ट्रेड यूनियन अधिनियम-1926 में प्रस्तावित संशोधनों का भी विरोध किया है.आज सुबह से ही देश के कई राज्यों से हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. ओडिशा के भुवनेश्वर में ट्रेन यूनियनों का हिंसक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. राजधानी में कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को लाठी डंडों के साथ रोका और टायर जलाकर रास्ता जाम किया.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में श्रमिक संगठनों के प्रदर्शन के दौरान सीपीएम और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई. 

fallback

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से भी कुछ ऐसी ही तस्वीरें सामने आई. यहां बेस्ट की बसें डिपो में खड़ी दिखाई दी और बस स्टैंड पर लोग बस का इंतजार करते दिखे. 

fallback

असम के गुवाहाटी से प्रदर्शन की तस्वीरें सामने आई. यहां ट्रेड यूनियन श्रमिकों ने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया. 

fallback

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी ट्रेन यूनियनों ने सीटू (CITU) के बैनर तले रेलवे ट्रैक रोककर प्रदर्शन किया. 

राजधानी दिल्ली में भी एआईसीसीटीयू के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

fallback

केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में भी ट्रेड यूनियन कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया.

fallback

सोमवार को में 10 केंद्रीय श्रमिक संघों प्रेस वार्ता में एटक की महासचिव अमरजीत कौर ने मीडिया को बताया था कि दो दिन की इस हड़ताल के लिए 10 केंद्रीय श्रमिक संघों ने हाथ मिलाया है. हमें इस हड़ताल में 20 करोड़ श्रमिकों के शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया ‘हमने सरकार को श्रम संहिता पर सुझाव दिए थे. लेकिन चर्चा के दौरान श्रमिक संघों के सुझाव को दरकिनार कर दिया गया. हमने दो सितंबर 2016 को हड़ताल की. हमने नौ से 11 नवंबर 2017 को ‘महापड़ाव’ भी डाला, लेकिन सरकार बात करने के लिए आगे नहीं आई और एकतरफा श्रम सुधार की ओर आगे बढ़ गई.’’ 

(इनपुट भाषा और एएनआई से)

ये भी देखे

About the Author
author img
Naveen Kumar

नवीन कुमार भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से टेलीविजन और वेब पत्रकारिता में 10 साल से कार्यरत हैं. डेस्क और रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों की ...और पढ़ें

TAGS

Trending news