दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल पर मामला दर्ज, महिला ने लगाया बदसलूकी व छेड़खानी का आरोप
Advertisement
trendingNow1296153

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल पर मामला दर्ज, महिला ने लगाया बदसलूकी व छेड़खानी का आरोप

आम आदमी पार्टी के देवली से विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी।

फोटो साभार: डीएनए

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के देवली से विधायक प्रकाश जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि 2 जून को वह पानी के मसले को लेकर ग्रेटर कैलाश के दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर गई तो वहां विधायक के साथियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और जान से मारने की धमकी दी।

वहीं विधायक प्रकाश जारवाल ने सफाई देते हुए कहा कि ये राजनीतिक साजिश के तहत बीजेपी की चाल है जिसके तहत उन्हें फंसाया गया है।पीड़ित महिला ओम लता गिल के मुताबिक मामला बीते 2 जून का है, लेकिन उन्होंने इस बाबत कुछ दिन बाद उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया।

पुलिस ने जांच कर विधायक के खिलाफ 6 जुलाई को आई.पी.सी. की धारा 354, 506 व 509 के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। प्रकाश जारवाल देवली विधानसभा से विधायक हैं। इलाके के लोगों की शिकायत है कि पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

इलाके में पानी की गंभीर समस्या है। लोगों ने पानी की किल्लत की बात तो बताई ही साथ ही देवली इलाके में खुलेआम टैंकर माफियाओं का चल रहे कारोबार के बारे में भी बताया।

इलाके के सांसद ने भी दिल्ली सरकार के विधायक को आड़े हाथ लिया है। साऊथ दिल्ली के बीजेपी सांसद रमेश विधूड़ी ने भी आम आदमी पार्टी को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाली पार्टी करार दिया है।

Trending news