29 अक्टूबर से DTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी
topStories1hindi568440

29 अक्टूबर से DTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में फैसला लिया गया कि महिलाएं भैया दूज के दिन से राष्ट्रीय राजधानी में मुफ्त सवारी का आनंद ले सकेंगी.

29 अक्टूबर से DTC बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी महिलाएं, दिल्ली कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली: दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार को दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों और क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए 29 अक्टूबर से मुफ्त सफर को मंजूरी दे दी. यह जानकारी दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक में फैसला लिया गया कि महिलाएं भैया दूज के दिन से राष्ट्रीय राजधानी में मुफ्त सवारी का आनंद ले सकेंगी.


लाइव टीवी

Trending news