Advertisement
trendingNow1487611

सपना चौधरी के गाने न बजाने पर मचा गदर, बार मालिक के सिर पर दे मारी शराब की बोतल

सपना चौधरी के गाने न चलाए जाने पर पार्टी में शामिल लोगों ने बार मालिक और वेटर का सिर फोड़ दिया.

डांसर और सिंगर सपना चौधरी. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)
डांसर और सिंगर सपना चौधरी. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)

पवन त्रिपाठी, नोएडा: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के कार्यक्रमों में हंगामे की खबरें तो अब तक आम थीं, मगर अब उनके गानों की फरमाइश को लेकर भी लोगों के सिर फूटने लगे हैं. रविवार रात सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल में एक पार्टी में शामिल होने आए लोगों ने सपना के गाने न चलाए जाने पर अली बाबा कैब बार के मालिक और वेटर का सिर फोड़ दिया. शिकायत मिलने पर पुलिस ने पाँच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक, ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी सोसायटी में रहने वाले चंद्रशेखर चौहान ने शनिवार को पत्नी का जन्मदिन मनाने के लिए गार्डन गैलेरिया मॉल में बने अलीबाबा रेस्त्रां- बार बुक किया. रात करीब 9 बजे चंद्रशेखर अपनी फैमिली और दोस्तों समेत करीब 20 लोगों कोलेकर रेस्त्रां पहुंचे. वहां पर ड्रिंक करने के बाद सबने डांस करना शुरू किया. लोगों ने सपना चौधरी के सुपरहिट गाने 'तेरी आंख्या को यो काजल' बजाने की मांग की. डीजे ने बताया कि वह गाना उसके पास नहीं है.

fallback
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी. (फोटो साभार: इंस्टाग्राम)

इस पर लोगों ने सपना का दूसरा गाना बजाने की मांग की लेकिन डीजे ने उसमें भी असमर्थता जता दी. आरोप है कि इससे पार्टी में आए लोग भड़क गए. लोगों ने कहा कि इतना पैसा देकर यह रेस्त्रां-बार बुक किया गया है. इसके बावजूद उनकी पसंद का गाना क्यों नहीं बज रहा है. हंगामा होते देख रेस्त्रां मालिक हरीश और एक वेटर ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन नशे में लोगों ने उनके सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी. गाने का वीडियो...

Add Zee News as a Preferred Source

सूचना मिलने पर पुलिस ने चंद्रशेखर चौहान, उनके दोस्त सोनू पंडित, विकास मिश्रा और अगम शर्मा को धारा- 151 में गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. एसएचओ उदयप्रताप सिंह ने बताया कि बार में झगड़े के मामले में 5 लोगों के खिलाफ शिकायत आई थी. सभी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है.

ये भी देखे

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news